Chiyaan Vikram Birthday: कहते हैं हादसा कभी भी और किसी के भी साथ हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ था साउथ के इस एक्टर के साथ जब करियर शुरू होने से पहले ही उसे जानलेवा हादसे का शिकार होना पड़ा। हम बात कर रहे हैं एक्टिंग के इंस्टीट्यूट कहे जाने वाले साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम की जो आज 17 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तमिल फिल्म ‘अपरिचित’ में मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित रामानुजन का कैरेक्टर निभाकर उन्होंने वो पॉपुलैरिटी हासिल की जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। आइए जानते हैं इस खास मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें…
इस फिल्म ने दिलाया सुपरस्टार का तमगा
चियान विक्रम को सुपरस्टार का तमगा फिल्म ‘सेतु’ से मिला। सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ विक्रम की ‘सेतु’ की ही हिंदी रीमेक थी। विक्रम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्कूल ड्रामा से शुरू की थी। हालांकि उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलेज में किए गए एक नाटक के लिए विक्रम को लोगों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी। जब अवॉर्ड लेकर वह घर लौट रहे थे तो एक जानलेवा हादसे का शिकार हो गए थे।
जब पैर काटने की आ गई थी नौबत
चियान विक्रम का एक्सीडेंट इतना भयानक था कि उनके पैर की सारी हड्डियां टूट गईं थी। डॉक्टरों ने उनके पैर को काटने तक की सलाह दे दी थी। हालांकि विक्रम और उनकी मां ने मना कर दिया। इसके बाद तीन साल तक विक्रम को 23 सर्जरी से गुजरना पड़ा था। इसके लिए उन्हें बिस्तर पर ही रहना पड़ा था। आखिर उनकी यह हिम्मत रंग लाई और एक दिन आया जब वह दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सके।
हाइएस्ट पेड स्टार्स में शामिल हैं विक्रम
चियान विक्रम ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आलम ये है कि आज वह साउथ इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड स्टार्स में शामिल हैं। उनके साथ साउथ स्टार्स तो क्या बॉलीवुड स्टार्स भी स्क्रीन शेयर करने के लिए बेताब रहते हैं। पिछले साल उन्हें साल 2023 में मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2’ में देखा गया था। फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या राय के अपोजिट देखा गया था। इन दिनों वह फिल्म ‘Thangalaan’ को लेकर चर्चा में हैं।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines