Chhoriyan Chalo Gaon: जी-टीवी का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ के सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं। इस शो में टीवी की हसीनाओं से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक गांव की जिंदगी जीती नजर आ रही हैं। हाल ही में हुए अग्नि परीक्षा टास्क में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है। वहीं शो की कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जो नॉमिनेटेड हैं और वो डेंजर जोन में भी आ चुकी हैं। इनमें से किसी एक हसीना का सफर जल्द ही खत्म हो सकता है। आइए आपको भी बताते हैं नॉमिनेटेड लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: दातुन, गोबर, झाड़ू, चूल्हा और…, छोरियों ने अब तक क्या-क्या झेलीं चुनौतियां?
हर दिन होता है टास्क
शो के होस्ट रणविजय सिंह शो की कंटेस्टेंट्स बनी छोरियों को हर दिन टास्क देते नजर आ रहे हैं। वहीं टास्क के दौरान दो-दो जोड़ी में छोरियों को टास्क परफॉर्म करना पड़ता है। जो हसीना इस टास्क को जीतकर सबसे ज्यादा स्कोर हासिल करती है वो छोरी नंबर वन बन जाती है। वहीं इसके बाद उसे किसी एक हसीना को नॉमिनेट करना पड़ता है। छोरी नंबर वन का टैग सिर्फ एक दिन के लिए ही दिया जाता है।
कौन-कौन नॉमिनेट?
शो में सबसे पहले छोरी नंबर 1 अंजुम फाकिह बनी थीं और उन्होंने रमीत संधू के सिर पर गोबर उड़ेलते हुए उन्हें नॉमिनेट किया। इसके बाद दूसरे दिन छोरी नंबर 1 एरिका पैकर्ड बनीं और उन्होंने अंजुम फाकिह को नॉमिनेट किया। तीसरे दिन अनीता हस्सनंदानी छोरी नंबर 1 बनीं और उन्होंने सुमुखी को नॉमिनेट किया। इसके साथ ही चौथे दिन रेहा छोरी नंबर 1 बनीं और उन्होंने अनीता को नॉमिनेट किया। इसके साथ ही शो में फिलहाल चार हसीना नॉमिनेटेड हैं। जिनमें रमीत, अंजुम, सुमुखी और अनीता शामिल हैं।
अनीता ने जीता दिल
बता दें हाल ही के एपिसोड में छोरियों में एक अग्नि परीक्षा का टास्क हुआ। इसमें भी हर बार की तरह दो-दो जोड़ियों के बीच कॉम्पिटिशन हुआ। अनीता हस्सनंदानी इस टास्क में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर अनीता की काफी तारीफ भी की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनीता गांव में अपनी आगे की जर्नी जारी रखती हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: 11 छोरियों की विदाई पर छलकीं आंखें, अंदर से कैसा दिखता है नया घर?
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
55 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines