Chhoriyan Chali Gaon: टीवी का लेटेस्ट रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी की हसीनाएं चकाचौंध की दुनिया को छोड़ गांव की जिंदगी जी रही हैं। इन हसीनाओं को गांव के घरों में अलग-अलग बांट दिया गया है। जहां ये गोबर उठाने से लेकर घर की साफ-सफाई तक सब कर रही हैं। वहीं हसीनाओं के बीच शो में आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग टास्क भी होता है। हाल ही में हुए टास्क में सबसे ज्यादा पॉइंट्स जीतकर एरिका पैकर्ड नंबर 1 छोरी बन गई। वहीं नॉमिनेशन टास्क में एक ऐसी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया जिसे देख सब हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: मुर्गियां पकड़ने उतरीं छोरियां, किसी ने मारी बाजी, तो किसी की लग गई क्लास
एरिका को मिले सबसे ज्यादा पॉइंट्स
एरिका ने मुर्गियां पकड़ने के टास्क में सबसे ज्यादा मुर्गियां पकड़कर सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए और वो टॉप कंटेस्टेंट बन गईं। वहीं इसके बाद उनके हाथ में एक पावर आई जिसे इस्तेमाल करते हुए उन्हें हारने वाले कंटेस्टेंट्स में से किसी एक नॉमिनेट करना था। नॉमिनेट करने के लिए एरिका को बाल्टी में भरे उस चिपचिपे पदार्थ को उस कंटेस्टेंट के ऊपर डालना था जिसे वो नॉमिनेट करना चाहती थीं।
किसे किया नॉमिनेट?
वहीं एरिका ने इस दौरान नॉमिनेट करने के लिए अंजुम फाकिह को चुना। बता दें इस टास्क में अंजुम फाकिह को सबसे कम पॉइंट्स मिले थे। वहीं अंजुम को जब एरिका ने नॉमिनेट किया तो हर कोई हैरान रह गया। लेकिन एक कंटेस्टेंट अंजुम के नॉमिनेशन से बेहद खुश हुई और वो कोई और नहीं बल्कि रमीत संधू थीं।
कौन-कौन है नॉमिनेट?
दरअसल इस नॉमिनेशन टास्क से एक दिन पहले हुए नॉमिनेशन में अंजुम ने रमीत को नॉमिनेट कर दिया था। अंजुम ने रमीत के सिर पर गोबर उड़ेलकर उन्हें नॉमिनेट किया था, जिसके बाद से रमीत अंजुम से काफी खफा भी हो गई थीं। अब जब एरिका ने अंजुम को नॉमिनेट किया तो रमीत फूली नहीं समाईं। बता दें अब तक रमीत और अंजुम ही नॉमिनेट हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon में Tiger Shroff की बहन की बिगड़ी तबियत, खाना भी नहीं खा पाई कृष्णा
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
33 mins agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
3 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
6 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
17 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines