Chhoriyan Chali Gaon Episode 5 Highlights: बिमुलिया गांव में 11 छोरियों की चौथे दिन की शुरुआत ग्रामीण चुनौतियों को झेलने के साथ ही हुई। चूल्हे को फूंक मारकर जलाना, घरों में झाडू लगाना, फर्श पर गोबर का लेप करना और खुद से चाय बनाकर पीना सीखा। इतने में रंगीला ने सभी के घरों में जाकर टेप में रिकार्ड रणविजय की आवाज सुनाई। इसमें रणविजय छोरियों के लिए नए टास्क की बात कर रहे थे। नया टास्क था, जिनके घरों में बैलगाड़ी है, छोरियां उन घरों में जाकर अपील करेंगी कि उन्हें बैलगाड़ी चलानी सीखनी हैं। गांववाले बैलगाड़ी सिखाने के नाम पर उनसे घर का कोई भी काम करवाने को कहें तो उन्हें वो करना होगा।
बैलगाड़ी सीखने के लिए क्या-क्या चुनौतियां?
छोरियों को बैलगाड़ी सीखने के लिए भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कुछ ने तो बैलगाड़ी चलाने के लिए खास तरह की आवाज निकालनी सीखी तो किसी ने बैल की पूंछ दबाने की सलाह दी। किसी के बैल चलने को ही तैयार नहीं हुए तो किसी के रास्ता बदलकर गलत चले गए। इस दौरान छोरियों को गांव में अलग-अलग अनुभव हुए जो उन्होंने दोपहर बाद रणविजय के साथ प्रतियोगिता मैदान में शेयर किए। अब बैलगाड़ी प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार था। घरों में एक साथ रह रही दो छोरियों को पहले टास्क में भेजा गया।
बैलगाड़ी वाला टास्क क्या था?
टास्क के मुताबिक, एक बार में दो छोरियां अलग-अलग बैलगाड़ी में जाएंगी, रास्ते में बोरियां बैलगाड़ी में एड करेंगी और घूमते हुए वापस आ जाएंगी। इसी टास्क को अलग-अलग परफार्म करने में छोरियों के पसीने छूट गए। इस टास्क को अनीता ने जीता। उसने केवल 3 मिनट में इस टास्क को पूरा कर चौथे दिन का छोरी नंबर वन का खिताब हासिल किया। अनीता को मौका मिला किसी को नॉमिनेट करने का तो उसने सुमुखी सुरेश को नॉमिनेट किया, क्योंकि सुमुखी अपना टास्क बैलगाड़ी के गलत रास्ते पर जाने के कारण पूरा नहीं कर पाई थीं। इस तरह अब सुमुखी सुरेश के अलावा अंजुम और रमीत संधू अब तक नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss से कितना अलग है Chhoriyan Chali Gaon, कौन सीं बातें कॉमन और क्या-क्या अंतर?
नॉमिनेट छोरियों को बचने का मौका
रणविजय कहते हैं कि रोजाना नॉमिनेट होने वाली छोरियों के पास भी रोजाना बचने का मौका होगा। जो भी छोरी टास्क जीतेगी, वो नॉमिनेशन से सेफ हो गई। सप्ताह के आखिर में बची नॉमिनेट छोरियां डेंजर जोन में होंगी और उनके बीच में ही एलिमिनेशन होगा। आने वाले एपिसोड्स में और भी ड्रामा, टास्क और चुनौतियां देखने को मिलेंगी। गौरतलब है कि अनीता हसनंदानी और डॉली जावेद एक घर में, अंजुम फकीह और रमीत संधू दूसरे घर में, चिंकी रेहा सुखेजा तीसरे घर में, ऐश्वर्या खरे-एरिका चौथे घर में और कृष्णा श्रॉफ, मिंकी और सुमुखी सुरेश एकसाथ हैं।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon की नंबर 1 छोरी बनी एरिका, नॉमिनेशन में लिया ऐसा नाम उड़ गए सबके होश
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines