Sanjeev Kapoor In Celebrity MasterChef: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। मजेदार बात ये है कि जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आता जा रहा है, सेलिब्रिटी कुक्स का चैलेंज काफी मुश्किल होता जा रहा है। अब उनके कुकिंग स्किल्स की असली अग्निपरिक्षा लेने के लिए दिग्गज शेफ संजीव कपूर आ रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि फराह खान के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चल गया है। इस पोस्ट में शेफ संजीव कपूर फराह खान के साथ में नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेट से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें शेफ संजीव कपूर के साथ देखा जा सकता है। उनके साथ शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए फराह ने कैप्शन दिया, ‘खुशनुमा लोगों के साथ मेरी खुशहाल जगह…!’ फराह खान ने अपनी पोस्ट में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया है कि लेकिन सभी के आउटफिट्स से लग रहा है कि ये फोटो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले की हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Video: Madhuri Dixit को इस मामले में टक्कर देती हैं दोनों बहनें, टैलेंट में भी नहीं पीछे
सेलिब्रिटीज की होगी अग्निपरीक्षा
पिछले हफ्ते कबिता सिंह के एलिमिनेशन के बाद शो में सिर्फ 8 सेलिब्रिटी बचे हैं, जिनमें दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना, निक्की तंबोल, अर्चना गौतम, तेजस्वी प्रकाश, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया और फैसल शेख शामिल हैं। हालांकि दीपिका कक्कड़ पहले ही बता चुकी हैं कि उन्होंने हेल्थ इश्यू की वजह से शो बीच में छोड़ दिया था।
अब तक हो चुके ये चैलेंज
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अभी तक तीनों जज शेफ विकास खन्ना, शेफ रणवीर बरार और फराह खान अपने-अपने चैलेंज सेलिब्रिटी कुक्स को दे चुके हैं। इसके अलावा शेफ कुणाल कपूर, शेफ पूजा ढींगरा और शेफ रोमी गिल भी शो में बतौर गेस्ट शामिल हो चुकी हैं और अपने मुश्किल चैलेंज सेलिब्रिटी कुक्स को दे चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि शेफ संजीव कपूर सेलिब्रिटी कुक्स को क्या चैलेंज देते हैं?
हिना खान की होगी एंट्री
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो एक्ट्रेस हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शो में नजर आने वाली हैं। इससे जुड़ा प्रोमो भी सामने आ चुका है। हिना खान ने बताया कि वह शो में अपनी शादी का मेन्यू फिक्स करने के लिए आई हैं। इस दौरान सेलिब्रिटी कुक्स लड़के वाले और लड़की वाले बनकर बैंड-बाजे के साथ शो में पहुंचे। हालांकि प्रोमो में कुछ ट्विस्ट भी दिखाए गए हैं। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस भी एपिसोड देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines