Chandu Champion Star Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। भले ही इस फिल्म से उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली हो लेकिन उन्हें आज उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिल्मों के साथ उनकी फीस का ग्राफ भी तेजी से ऊपर उठता रहा है। अब जब कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ आज 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, तो इस मौके पर जान ही लेते हैं कि एक्टर ने कितनी फीस चार्ज की है? बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ऑडियंस पर सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कुल मिलाकर स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में किस स्टार ने कितनी फीस चार्ज की है, इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज, राजपाल यादव, भुवन अरोड़ा और पलक लालवानी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन ने करीब 25 करोड़ रुपये के आसपास फीस चार्ज की है। जाहिर है कि इस फिल्म के लिए एक्टर ने काफी मेहनत की थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के लिए उन्हें सिर्फ 1.25 लाख रुपये दिए गए थे।
राजपाल यादव की फीस
जाहिर है कि फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन ने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो आज खत्म हो चुका है। वहीं फिल्म के दूसरे स्टारकास्ट की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव ने ‘चंदू चैंपियन’ के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है।
यह भी पढ़ें: Chandu Champion Review: स्ट्रगल और डेडिकेशन की कहानी है Kartik Aaryan की फिल्म, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
विजय राज की फीस
चंदू चैंपियन में विजय राज भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में उन्होंने टाइगर अली का किरदार निभाया है, जो मुरली (कार्तिक आर्यन) को मिडिल वेट बॉक्सिंग की तैयारी कराता है। इस फिल्म के लिए बताया जाता है कि विजय राज ने 70 लाख रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि उनकी फीस राजपाल यादव से काफी कम है।
अन्य स्टार्स की फीस
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में अन्य स्टार्स की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भुवन अरोड़ा और पलक लालवानी को 30 लाख रुपये के आसपास फीस दी गई है। वहीं फिल्म के टोटल बजट की बात करें तो कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का बजट 140 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines