Tanya Abrol Wedding: शाहरुख खान फिल्म की ‘चक दे इंडिया’ की को स्टार रही तानिया अबरोल ने शादी कर ली है। साल 2007 में आई इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था और फिल्म की अदाकारा तानिया अबरोल को भी लोगों ने भरपूर प्यार दिया था।
फिल्म में तानिया अबरोल ने हॉकी खिलाड़ी ‘बलबीर कौर’ का किरदार निभाया था। इस किरदार की छाप आज भी लोगों के दिलों पर है। साथ ही लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ भी की थी।
टीवी के मशहूर अभिनेता अभिनव शुक्ला ने शेयर की फोटोज
बता दें कि 10 फरवरी यानी आज टीवी के मशहूर अभिनेता अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटोज को शेयर किया है, जिसे देखकर सभी चौंक गए। बतातें चले कि अभिनव शुक्ला ने जो फोटोज शेयर किए हैं, दरअसल वो तान्या की शादी के हैं।
जी हां तान्या ने शादी कर ली हैं और जैसे ही उनकी ये फोटोज सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई। बतातें चलें कि इन फोटोज में अभिनव अपनी पत्नी रुबीना दिलैक और दुल्हन तान्या अबरोल के साथ पोज दे रहे हैं। शादी के लुक में तान्या काफी स्टनिंग लग रही हैं और अब उनकी इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।
अभिनेत्री ने लिखा- “प्रेजेंटिंग मिस्टर एंड मिसेज”
बता दें कि तान्या अबरोल ने अपने इंस्टाग्राम पर पति आशीष वर्मा के साथ एक क्यूट फोटो पोस्ट की है। फोटो में नवविवाहित जोड़ा कम्फर्टेबल अटायर में कूल दिख रहा है, जहां आशीष काले रंग की टी-शर्ट में डैपर लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी तान्या को सफेद टी-शर्ट में कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है कि “प्रेजेंटिंग मिस्टर एंड मिसेज।”
बॉलीवुड में तान्या का रहा अभिनय करियर
तान्या का बॉलीवुड में अभिनय करियर रहा है। उन्होंने ‘लव यू सोनिये’, ‘दुर्गामती: द मिथ’ और ‘आतिशबाजी इश्क’ जैसी फिल्मों में बहुत ही शानदार काम किया है। हालांकि, ‘चक दे इंडिया’ के साथ हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपनी शुरुआत के बाद अपना ध्यान टेलीविजन पर केंद्रित कर दिया था और ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’, ‘सीआईडी’, सेमत कई अन्य शोज में अभिनय किया है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines