Celebrity Masterchef: इन दिनों सोनी टीवी का शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो की होस्ट और जज फराह खान शो की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन बीच में फिर भी वो अपने यूट्यूब चैनल के लिए वक्त निकालकर अपना व्लॉग शूट कर रही हैं। हाल ही में फराह खान ने टीवी एक्ट्रेस हिना खान को अपने शो पर बुलाया जहां उन्होंने हिना से ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान फराह खान ने हिना को ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के बेस्ट कुक्स का नाम भी बताया।
हिना ने ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के बारे में पूछा
अपने व्लॉग में फराह खान ने हिना को अपने घर पर बुलाकर उन्हें खाना खिलाया। इस दौरान हिना के साथ उन्होंने ढेर सारी बातें कीं। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को लेकर हिना ने फराह से पूछा तो उन्होंने कहा कि इन दिनों उन्हें बिल्कुल भी समय नहीं मिल पा रहा है। फराह ने कहा कि वो दिन रात शूटिंग कर रही हैं। इसलिए वो आराम नहीं कर पा रहीं। इसके बाद हिना ने फराह से पूछा कि अब तक शो में कौन-कौन अच्छा खाना पका रहा है।
फराह ने बताए टॉप 4 बेस्ट कुक
हिना के इस सवाल का जवाब देते हुए फराह खान ने सबसे पहले निक्की तंबोली का नाम लिया और कहा कि वो अच्छा कर रही है। इसके जवाब में हिना ने कहा कि क्या सच में, निक्की बहुत अच्छा कुक कर रही है? फराह ने इसके बाद दीपिका इब्राहिम का नाम लिया, जिसपर हिना ने कहा कि हां उन्हें पता है दीपिका तो बहुत अच्छा खाना बनाती हैं।
फराह ने इसके बाद अनुपमा शो में अनुज के किरदार से घर-घर में जाने-जाने वाले गौरव खन्ना का भी जिक्र किया। फराह ने कहा कि गौरव भी बहुत अच्छा कुक कर रहे हैं। इसके बाद फराह ने कहा कि एक सेलेब्रिटी कुक जिसने उन्हें सबसे ज्यादा हैरान किया है अपने कुकिंग स्किल्स से, वो हैं फैजल शेख। इस पर हिना कहती हैं क्या वाकई फैसु बहुत अच्छा खाना बना रहा है?
यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग के बीच Hina Khan को किसने दिया फिल्मफेयर अवॉर्ड? कहानी में ट्विस्ट
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत, 2 नवंबर तक नहीं होगी कोई कार्रवाई
4 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
52 mins ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
2 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
4 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
5 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines