Celebrity MasterChef: कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का छठा हफ्ता शुरू हो चुका है और इसी के साथ शो अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में शेफ रणवीर बरार ने अपनी स्पेशल रेसिपी को नकल करते हुए बनाने का चैलेंज सेलिब्रिटी कुक्स के सामने रखा। रणवीर की डिश में 13 इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें से एक चावल भी थे। कुकिंग के वक्त हड़कंप तब मच गया जब चावल की चोरी हो गई। ये चोरी किसी और ने नहीं बल्कि राजीव अदातिया ने की थी। मजेदार बात ये थी कि इल्जाम अर्चना गौतम और निक्की तंबोली पर लगा।
अर्चना गौतम पर लगा इल्जाम
शेफ रणवीर बरार की स्पेशल डिश को बनाने के लिए सभी सेलिब्रिटी कुक्स कुकिंग करने में लगे होते हैं। इस दौरान सभी चावल को फ्रिज में रख देते हैं। जब राजीव आदातिया चावल को फ्रिज से निकालने चलते हैं तो उन्हें नहीं मिलता। इसके बाद वह अर्चना गौतम पर चोरी का इल्जाम लगाते हैं। चोरी का आरोप लगने पर अर्चना काफी नाराज हो जाती हैं और रोने लगती हैं। हालांकि बाद में राजीव को फ्रिज में चावल मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Celebrity MsterChef छोड़ने के बाद Dipika Kakar क्यों हो रहीं ट्रोल? फैंस बोले- झूठ बोला था…
निक्की के गायब हुए चावल
दोनों का झगड़ा पूरी तरह खत्म नहीं होता है कि निक्की तंबोली कहती हैं कि उनके चावल भी फ्रिज से गायब हो चुके हैं। इसके बाद शेफ विकास खन्ना, राजीव से पूछते हैं कि क्या उन्होंने निक्की के चावल लिए हैं? राजीव कहते हैं कि उन्होंने किसी के चावल नहीं चुराए हैं। ये सुनने के बाद निक्की तंबोली रोने लग जाती हैं। बाद में राजीव आधे चावल निक्की को दे देते हैं।
राजीव की पकड़ी गई चोरी
जब निक्की तंबोली अपनी डिश को शेफ विकास खन्ना, शेफ रणवीर बरार और फराह खान के सामने सर्व करती हैं, तब निक्की तंबोली बताती हैं कि उन्होंने अपने चावल में जीरा का इस्तेमाल किया था। जब शेफ रणवीर राजीव की डिश को देखते हैं तो उसमें मौजूद चावल में भी जीरा मौजूद होता है। इसके बाद सभी राजीव को चिढाते हैं कि उन्होंने निक्की तंबोली के चावल चुराए थे। तेजस्वी प्रकाश कहती हैं कि उन सभी ने राजीव अदातिया का नाम सीसी (चावल चोर) रख दिया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
39 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines