Celebrity Masterchef: सोनी लिव पर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का आगाज हो चुका है। 27 जनवरी को रात 8 बजे शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान तीनों जज फराह खान, विकास खन्ना और रणबीर बरार ने सभी सेलिब्रिटीज सेफ्स को उनका पहला चैलेंज दिया। सभी कंटेस्टेंट्स को बैंगन का इस्तेमाल करते हुए डिश बनाने के लिए कहा गया था। निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश और उषा नाडकर्णी की डिश ने जज को इम्प्रेस किया लेकिन राजीव अदातिया की डिश उन्हें इम्प्रेस नहीं कर सकी। वहीं फराह खान ने राजीव को एलिमिनेट होने की वॉर्निंग दे डाली।
सेलिब्रिटीज को दिया गया चैलेंज
बता दें कि ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के पहले एपिसोड में सभी सेलिब्रिटीज से कहा गया था कि वह अपनी पहली डिश बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल किए बनाएंगे। उन्हें 7 इंग्रीडिएंट्स दिए गए जिसमें से 5 का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपनी डिश को यूज करना था। इसमें बैंगन मेन इंग्रीडिएंट था। खाना पकाने के लिए सेलिब्रिटीज को मिट्टी से बने बर्तन दिए गए थे।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में जज को इम्प्रेस नहीं कर सके ये 5 सेलेब्स, पहली डिश में ‘बंटाधार’
इन सेलिब्रिटीज की डिश आई पसंद
सेलिब्रिटीज के लिए काफी मुश्किल था कि वह बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल किए डिश बना रहे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने ‘बैंगन लजानिया’ बनाया जिसे तीनों जज ने काफी पसंद किया। इसके अलावा निक्की तंबोली की बैंगन ‘टाकूज’, दीपिका कक्कड़ की डिश ‘बैंगन चाट पापड़ी’ और उषा नाडकर्णी की डिश ‘बैंगन भर्ता’ भी जज को इम्प्रेस करती दिखी।
राजीव अदातिया की डिश नहीं आई पसंद
बता दें कि गौरव खन्ना, मिस्टर फैजू, कविता सिंह, चंदन और अर्चना गौतम की डिश जज को ज्यादा खुश नहीं कर सकी। वहीं जिसकी डिश ने फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार को सबसे ज्यादा नाखुश किया वह रणवीर अदातिया थे। दरअसल, राजीव ने ‘बैंगन समोसा’ बनाया था लेकिन समोसे के अंदर की स्टफिंग से जज इम्प्रेस नहीं दिखे।
तीनों जज ने उनकी डिश को बेकार बताया। फराह खान ने राजीव को ये कहते हुए वॉर्निंग दे डाली कि अगर शो में एलिमिनेशन होता जो वह एलिमिनेट हो जाते। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजीव अदातिया अपनी अगली डिश से दर्शकों को इम्प्रेस कर पाते हैं?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
44 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines