सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले अब से कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा, जहां इंडिया के पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का विनर हमें मिल जाएगा। इस पूरे सीजन हर एक कंटेस्टेंट ने अपनी कुकिंग से न सिर्फ जजेस को चौंकाया, बल्कि दर्शकों को भी दिल से जोड़ दिया। इस सीजन की कुछ डिशेज इतनी खास रहीं कि उनका स्वाद और प्रेजेंटेशन अब शो की पहचान बन चुका है।
तेजस्वी प्रकाश का ‘डोसा बैंबलूनी’ बना इतिहास
तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक डिश से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने साउथ इंडिया के डोसे और इटली के बैंबलूनी का ऐसा मेल किया कि हर किसी की आंखें खुली रह गईं। इस फ्यूजन डिश को न सिर्फ खूब वाहवाही मिली बल्कि शेफ विकास खन्ना ने इसे अपने न्यू यॉर्क रेस्टोरेंट के मेन्यू में शामिल कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने तेजस्वी को प्रॉफिट शेयर देने का वादा भी किया, जो इस शो में पहली बार हुआ।
गौरव खन्ना की ‘हनी कॉम्ब पैल्वोवा’ ने किया कमाल
गौरव खन्ना ने मिठास में भी सादगी और कलात्मकता का मेल दिखाया। उनकी ‘हनीकॉम्ब पैल्वोवा’ न सिर्फ देखने में शानदार थी, बल्कि उसमें अदरक का ट्विस्ट हर किसी को पसंद आया। जैसे ही डिश पर सिरप गिरा, स्टूडियो में सन्नाटा छा गया और जजेस की प्रतिक्रियाएं बता रही थीं कि कुछ खास देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर इसे सीजन की सबसे आइकॉनिक डिश करार दिया गया।
निक्की की ‘बटर चिकन बम’ ने उड़ाए होश
निक्की तंबोली की बटर चिकन बम वाकई बम की तरह स्वाद में धमाका कर गई। मसालों का संतुलन और बटर की खुशबू ने सबका दिल जीत लिया। जजेस ने बिना देरी के स्पून टैप देकर इसे शो के बेस्ट फ्लेवर में से एक बताया। शेफ कुणाल कपूर ने तो इसे अपने रेस्टोरेंट में परोसने का सुझाव भी दे डाला।
राजीव की ‘खंडवी-चिमिचुरी’ ने दिल जीता
होली स्पेशल एपिसोड में राजीव आदतिया ने पारंपरिक खंडवी को वेस्टर्न ट्विस्ट देते हुए चिमिचुरी फिलिंग के साथ पेश किया। शुरुआत में बैटर को लेकर थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका प्रेजेंटेशन इतना शानदार था कि शेफ फरा खान ने इसे ‘रेस्टोरेंट लेवल’ बताया।
फैसू का ‘007 मटन निहारी’ बना ट्रेडमार्क डिश
फैसू उर्फ फैजल शेख ने अपने दोस्त अदनान के साथ मिलकर 007 मटन निहारी तैयार की। इस डिश की लेयरिंग और डीप फ्लेवर ने जजेस को इतना प्रभावित किया कि शेफ जोरावर कालरा ने इसे अपने रेस्टोरेंट के होली मेन्यू में हर साल परोसने का वादा कर डाला।
तेजस्वी और गौरव ने जीता शेफ का नाइफ
हिना खान और रॉकी जयसवाल के वेडिंग स्पेशल में तेजस्वी ने ‘रिश्तों की मछली, हमारी लड़की सबसे अच्छी’ नाम की डिश बनाई, जिसने उन्हें रणवीर ब्रार का नाइफ दिलवाया। लेकिन गौरव खन्ना भी पीछे नहीं रहे। फिनाले के ठीक पहले उन्होंने अपनी पत्नी आकांक्षा को समर्पित एक ब्लूबेरी केक पेश किया और नाइफ जीतकर इतिहास रच दिया।
कुल मिलाकर इस फिनाले वीक ने साबित कर दिया कि खाना सिर्फ स्वाद का नहीं, दिल का भी मामला है। हर डिश एक कहानी थी, एक भाव था और ये शो उसी का जश्न मनाता है।
यह भी पढ़ें: डायरेक्टर ने पार्टी में कहा- ‘तुम कभी उतना नहीं कमा पाओगी’, अब छलका CA Topper एक्ट्रेस का दर्द
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines