Ranvir Shorey Reaction On Justin Trudeau: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर के मर्डर को लेकर भारत पर निशाना साधा है। ट्रूडो ने दावा किया है कि इस हत्या के पीछे भारतीय एजेंट थे। भारत और कनाडा के बीच इस कूटनीतिक तनातनी से माहौल गर्माया हुआ है। इसको लेकर जस्टिन ट्रूडो को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने भी खुलकर अपनी बात रखी है।
ट्रूडो का गैर जिम्मेदाराना बयान
दरअसल कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बार से काफी हंगापा बरप रहा है। इसी मामले को ध्यान में रखते हुए कनाडा के पीएम ने भारत के खिलाफ बनायबाजी की है। अब इस मामले को लेकर दोनों देशों में जमकर बहस छिड़ी हुई है। इसी मसले पर रणवीर शौरी ने एक्स (ट्वविटर) पर लिखा, ‘कनाडा में मौजूद पंजाबी हिंदू समुदाय के लिए मैं इस वक्त काफी ज्यादा चिंता में हूं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक गैर जिम्मेदाराना बयान देकर उनकी जान को खतरे में डाल दिया है।’
खालिस्तानियों को पनाह देने वालों पर साधा निशाना
रणवीर शौरी यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने अपने अगले ट्वीट में उन लोगों पर निशाना साधा है जो अपने मुल्क में खालिस्तानियों को पनाह देते हैं। उन्होंने लिखा, जो देश खालिस्तानियों को अपने यहां शरण देते हैं, उनको इस बात का एहसास होगा कि जैसे पंजाबी समुदाय के लोगों को हुआ कि ये शरणार्थी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनके चेहरे के पीछे केवल एक खून के प्यासे कट्टर चरमपंथी का मुखौटा है, जो कि सिर्फ भारतीयों के लिए नफरत से भरा हुआ है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
46 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines