Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) से लेकर वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) की ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) शामिल है।
हालांकि, SRK की ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 23) को बॉक्स ऑफिस पर 23 दिनों हो चुके हैं, जिसमें फिल्म ने करीबन 586.90 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। वहीं उम्मीद लगाई जा रही है इस हफ्ते फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन 5 करोड़ की कमाई की।
Kangana Ranaut की ‘चंद्रमुखी 2’ ने किया इतना कलेक्शन
वहीं, 27 सितंबर को कंगना रनौत और साउथ एक्टर राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 2) रिलीज हो चुकी है, जिसने अपनी रिलीज के दो दिनों के अंदर अब तक टोटल 14.25 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की ओपनिंग 8.25 से हुई थी, जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 6 करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़ें: Jawan ने खाई बॉक्स ऑफिस लूटने की कसम, 23वें दिन भी Shahrukh Khan की फिल्म मचाएगी धमाल
Fukrey 3 ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़
इसके अलावा अगर वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी की ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 2) के बारे में बात करे तो, फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसके बाद फिल्म ने दो दिनों के अंदर 16.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 8.82 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वहीं अगर बात दूसरे दिन की करें तो, फिल्म ने दूसरे दिन 7. (https://andeglobal.org/) 50 की कमाई की, जिससे ये अंदाजा लगया जा सकता है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Nana Patekar की The Vaccine War की कमाई
इसके अलावा अगर नाना पाटेकर ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War Box Office Collection Day 2) के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने अपने रिलीज के दो दिनों के अंदर महज 1.45 करोड़ की कमाई की। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी।
फिल्म ने अपनी ओपनिंग महज 85 लाख से की और जिसके बाद फिल्म ने महज 60 लाख की कमाई की। ऐसे में ये साफ है कि चारों फिल्मों में कमाई के मामले में (Fukrey 3) आगे चल रही है। हालांकि, ‘जवान’ को बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते होने जा रहे हैं। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines