Box Office Report: पिछले शुक्रवार, 1 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दो बड़े स्टार्स की दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं, जिनमें एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) और दूसरी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) थी। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला, जिसमें रणबीर की ‘एनिमल’ की जीत होती नजर आ रही है। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर हफ्ता भर हो चुका है, लेकिन कमाई के मामले में विक्की की फिल्म रणबीर की फिल्म से काफी पीछे चल रही है।
हालांकि, दोनों फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन दबकर कमाई एक ही फिल्म कर पा रही है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी एक बाप-बेटे के प्यार और अधिराकों पर आधारित है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और वायलेंस का तड़का लगाया गया है। वहीं, विक्की की ‘सैम बहादुर’ भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) के जीवन की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो देश भक्ति के रंग में रंगी है।
350 करोड़ पार कर गई Animal
सबसे पहले बात रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal Box Office Collection Day 8) की कमाई के बारे में करते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 63 करोड़ से की थी, जिसके बाद फिल्म ने दो दिनों के अंदर ही 100 करोड़ और चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद अब हफ्ते भर बाद फिल्म 350 करोड़ का दमदार आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन भी 23.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 361. (https://tokyosmyrna.com/) 08 करोड़ हो गई।
यह भी पढ़ें: Brahmastra 2 में हुई Ranveer Singh की एंट्री? निभा सकते हैं यह अहम किरदार
हफ्ते भर में 50 करोड़ भी नहीं किए पार
वहीं, अब बात करते हैं मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनी विक्की कौशल और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur Box Office Collection Day 8) की कमाई के बारे में। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर हफ्ता भर हो चुका है और इस फिल्म ने अपनी शुरुआत महज 6.25 करोड़ से की थी, जिसके बाद फिल्म ने आठवें दिन भी महज 3.25 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 42.05 करोड़ हो चुकी है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines