Box Office Report: इस समय बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों का टकराव देखने को मिल रहा है, जिनमें सबसे पहले बात आती है बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाली सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) की आती है, जो 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन हो चुके हैं। ऐसे में अगर फिल्म के छठे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म (Mission Raniganj Box Office Collection Day 6) ने छठे दिन महज 1.30 करोड़ का ही कारोबार किया।
इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.90 करोड़ हो गया है। हालांकि, फिल्म का बजट 55 करोड़ बताया जा रहा है, जिसके मुकाबले ये कमाई बेहद कम है। इसी फिल्म के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (Thank You For Coming Box Office Collection Day 6) भी रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म ने छठे दिन महज 35 लाख की कमाई की और फिल्म की टोटल कमाई 4.30 करोड़ ही हो पाई है।
यह भी पढ़ें: OTT पर शानदार रहेगा यह हफ्ता, Sultan Of Delhi से Awareness तक ये सीरीज होंगी रिलीज
Fukrey 3 ने 14वें दिन तक कर ली इतनी कमाई
28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ को भी बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन हो चुके हैं। ऐसे में अगर फिल्म के 14वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म (Fukrey 3 Box Office Collection Day 14) ने 1.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 80.47 करोड़ हो चुका है। ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।
33वें Jawan ने के हाथ लगे महज इतने करोड़
वहीं, अगर बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 35) की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 35वें दिन 1 करोड़ की कमाई कर ली। फिल्म की टोटल कमाई 627.05 करोड़ की हो गई है। साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कमाई 1100 करोड़ कर चुकी है। (Box Office Report)
संबंधित खबरें
रात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
28 mins agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
1 hr agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
2 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
2 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
2 hrs agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
3 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
3 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines