हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Box Office Report: पांचवें दिन भी ‘मिशन रानीगंज’ ने ‘फुकरे 3’ को दी मात, 'जवान' की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Box Office Report: इस महीने भी बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच कमाई की जंग जारी है, जिनमें अक्षय की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’, वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी की ‘फुकरे 3’ और SRK की ‘जवान’ शामिल है। चलिए जानते हैं कौन आगे है और कौन पीछे?

विज्ञापन
Box Office Report

Box Office Report: इस साल 2023 में अगस्त के महीने से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरजस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जिनमें अगस्त में रिलीज हुई ‘OMG 2’ और ‘गदर 2’, फिल्म उसी महीने रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘अकेली’, सितंबर में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, सितंबर में ही रिलीज हुई ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ और इस महीने 6 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (Thank You For Coming) शामिल है।

ऐसे में सबसे पहले ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj Box Office Collection Day 5) के पांचवे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 15.60 करोड़ हो चुकी है। वहीं भूमि पेडनेकर की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (Thank You For Coming Box Office Collection Day 5) ने भी पांचवे दिन महज 35 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 5 दिनों में महज 5 करोड़ ही हो पाई है।

यह भी पढ़ें: OTT: सालार-डंकी से जवान-टाइगर 3 तक, मोटी कीमत पर बिके 8 फिल्मों के राइट्स

Fukrey 3 ने 13वें दिन कमाए इतने करोड़

इसके अलावा 28 सितंबर को सिनेमाघरों में कॉमेडी का गुब्बार बनकर रिलीज हुई वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट की फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 13) की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म 13वें दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 79.27 करोड़ का हो गया है।

Jawan ने 33वें दिन भी की महज इतनी कमाई

वहीं, अगर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (SRK) की फिल्म ‘जवान’ ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 34) की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 34 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवे हफ्ते में 1 करोड़ की कमाई कर ली, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 626.03 करोड़ की हो गई है। (Box Office Report)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें