Saiyaara Vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए 10 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपना जादू बिखेर रही है। फिल्म अभी भी तगड़ी कमाई करते हुए मेकर्स को मालामाल कर रही है। वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म हरी हारा वीरा मल्लू का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल होता जा रहा है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर…
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में अपनी कमाई से हर किसी को चौंकाया था। यही हाल फिल्म के दूसरे वीकेंड कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करनी नहीं छोड़ी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा ने रिलीज के 13वें दिन मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद टोटल कलेक्शन 266 करोड़ रुपये हो गया है।
हरी हारा वीरा मल्लू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
उधर, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और बॉबी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म हरी हारा वीरा मल्लू को 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई करते हुए कई फिल्म को पीछे छोड़ दिया था लेकिन अब पवन कल्याण की फिल्म कमाई के मामले में खुद ही पीछे होती जा रही है। पहले वीकेंड पर ही कलेक्शन का बुरा हाल देखने को मिल रहा है।
हरी हारा वीरा मल्लू के अभी तक के कलेक्शन पर नजर डालें ताे Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने गुरुवार को 34.75 करोड़, शुक्रवार को 8 करोड़, रविवार को 9.15 करोड़, सोमवार को 10.6 करोड़ और मंगलवार को 2.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 77.35 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
29 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines