पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को लेकर बीते दिनों खबर आई कि उन्होंने बोनी कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘नो एंट्री 2’ से किनारा कर लिया है। इस फिल्म में कथित तौर पर वरुण धवन और अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। उनके अलावा दिलजीत दोसांझ भी थे लेकिन अब सिंगर ने फिल्म करने से मना कर दिया है। बताया गया कि दिलजीत ने क्रिएटिव मतभेदों की वजह से फिल्म से अपने हाथ पीछे खींचे हैं। जब इस बारे में बोनी कपूर से पूछा गया तो उन्होंने इन दावों को नकार दिया है। साथ ही सिंगर के ‘नो एंट्री 2’ छोड़ने के पीछे का असली कारण बताया है।
बोनी कपूर ने बताई असली वजह
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के ‘नो एंट्री 2’ को छोड़ने को लेकर जब बोनी कपूर से पूछा गया तो उन्होंने मतभेद वाले दावों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हां, तारीखों को लेकर प्रॉब्लम है लेकिन निश्चित रूप से कोई क्रिएटिव मतभेद नहीं है। ये बिल्कुल झूठ है। हम तारीखों को तय करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’
बोनी कपूर से पहले ‘नो एंट्री 2’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी से दिलजीत दोसांझ को लेकर सवाल पूछा गया था। हालांकि उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: Boney Kapoor को फिर लगा झटका! इस एक्टर ने No Entry से किया किनारा
मीडिया रिपोर्ट में कही थी ये बात
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया था कि सिंगर दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। वह वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ काम करना चाहते थे लेकिन क्रिएटिव मतभेदों की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा। सूत्र ने बताया था कि ‘दिलजीत दोसांझ फिल्म के क्रिएटिव विचारों के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए। इस वजह से उन्होंने ‘नो एंट्री 2′ को छोड़ने का फैसला लिया।’
गौरतलब है कि बोनी कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री 2’ साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines