Palash Muchhal: बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल बीते साल से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ ही दिन पहले पलाश पर धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप भी लगे. इस बीच अब पलाश ने अपना काम शुरू कर दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर की है.
पलाश ने शेयर की पोस्ट
पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है. इस पोस्ट में पलाश ने एक फोटो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि डे वन और कैमरे का इमोजी. इस फोटो में देखा जा सकता है कि पलाश कैमरा पकड़े शूटिंंग पर नजर आ रहे हैं. पलाश ने अपने पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.
फिल्म की शूटिंग में बिजी पलाश
पलाश के पोस्ट से साफ है कि भले ही वो विवादों में कितना ही फंसे हो, लेकिन अब उन्होंने काम पर वापसी कर ली है और वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं. गौरतलब है कि पलाश मुच्छल पिछले साल से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते साल क्रिकेटर स्मृति मंधाना से पलाश की शादी होने वाली थी, लेकिन फेरों से ठीक पहले इस शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था.
पलाश और स्मृति की शादी
पलाश और स्मृति की शादी के पोस्टपोन होने की वजह स्मृति के पिता की खराब तबीयत बताई गई. इसके बाद पलाश की एक लड़की के साथ चैट वायरल हुई, जिसके बाद कयास लगाए गए कि पलाश ने स्मृति को चीट किया है. हालांकि, इसके बाद दोनों की शादी कैंसिल कर दी गई और दोनों अलग हो गए.
पलाश पर धोखाधड़ी का आरोप
वहीं, कुछ ही दिन पहले पलाश पर धोखाधड़ी के आरोप लगे. विज्ञान माने ने पलाश पर आरोप लगाया कि पलाश ने उनके साथ 40 लाख की धोखाधड़ी की है. इतना ही नहीं बल्कि इसका जवाब देते हुए पलाश ने भी विज्ञान माने पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का केस ठोक दिया और मुकदमा भी दर्ज कराया. इन सब विवादों के बीच अब पलाश ने अपने काम पर वापसी की है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar के इस गाने का दुनियाभर में जलवा, बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगर जल्द करेंगे इंडिया टूर
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
16 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines