Dhurandhar Song Record: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को दुनियाभर में बेहद प्यार मिला है. इस फिल्म की हर किसी ने तारीफ की है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब बवाल काटा. अब फिल्म के गाने ‘Fa9la’ ने कमाल कर दिया है और दुनियाभर में इतिहास रच दिया है. फिल्म का ये गाना पूरी दुनिया में ना सिर्फ डांस बल्कि म्यूजिक लवर्स के बीच खूब वायरल है.
Fa9la को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
बहरीन के म्यूजिशियन फ्लिपराची को उनके गाने Fa9la की जबरदस्त ग्लोबल सफलता मिली है. इस गाने के लिए फ्लिपराची ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘फासला’ (Fa9la) ने आधिकारिक तौर पर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपनी जगह बना ली है, जो किसी भी गाने के बहुत बड़ी बात होती है.
बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में टॉप पर Fa9la
फिल्म ‘धुरंधर’ के इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस सफलता से फ्लिपराची को भारत में भी बेहद पॉपुलैरिटी मिली है. इतना ही नहीं बल्कि इसकी खुशी में सिंगर ने एक वीडियो भी शेयर किया है और इस पर अपना रिएक्शन दिया है.
क्या बोले रैपर फ्लिपराची?
फ्लिपराची ने अपने वीडियो में गाने की सफलता पर रिएक्शन देते हुए कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी, यह एहसास बहुत ही शानदार है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि ये गाना उस भाषा (हिंदी) में पॉपुलर हुआ है, जिसमें इसे गाया ही नहीं गया था. इसके आगे उन्होंने कहा कि जब वे एक फोटोशूट में बिजी थे, तब उन्हें यह खबर मिली कि उनका गाना एक साथ चार अलग-अलग चार्ट्स में टॉप पर है.
गाने को मिला बेहद प्यार
उन्होंने बताया कि एक दूसरी भाषा और संस्कृति में गाने को इतना प्यार मिलना उनके लिए किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है. फिल्म के टॉप चार्ट्स की बात करें तो Fa9la को टॉप 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, टॉप 50 खलीजी और टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप- सभी बिलबोर्ड अरबिया द्वारा बनाए गए चार्ट्स में टॉप पर पहुंच जगह बनाई है.
इंडिया टूर की होगी शुरुआत
गौरतलब है कि Fa9la गाने के सिंगर रैपर फ्लिपराची 14 मार्च 2026 से अपने इंडिया टूर की शुरुआत कर रहे हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की थी. लोगों के बीच रैपर को लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं The 50 के 50 फाइनल कंटेस्टेंट्स? जानें कब और कहां देखें फराह खान का रियलिटी शो
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines