बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दीपक तिजोरी अब फिल्मों में तो कम नजर आते हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से वह चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब उनसे जुड़ा मामला सामने आया है कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. लेटर ऑफ इंटरेस्ट दिलाने का झांसा देकर उनके साथ लाखों की ठगी की गई है. ये मामला हिंदी फिल्म ‘टॉम डिक एंड मैरी’ से जुड़ा है. आरोप है कि इस फिल्म के लिए फंडिंग दिलाने का भरोसा दिलाकर 2.5 लाख रुपये की एक्टर के साथ ठगी की गई है.
दीपक तिजोरी की शिकायत पर मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता दीपक तिजोरी गोरेगांव वेस्ट के गार्डन एस्टेट में रहते हैं और साल 1990 से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. दिसंबर 2024 में उन्होंने अपनी फिल्म ‘टॉम डिक एंड मैरी’ की स्क्रिप्ट पूरी की थी, जिसके प्रोडक्शन के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की फंडिंग की जरूरत बताई गई थी.
यह भी पढ़ें: ‘ये कब सुधरेगा…?’, दिल्ली के कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने ठंड को लेकर कही गंदी बात, इंटरनेट पर हो रही फजीहत
जानिए क्या है पूरा मामला
इसके साथ ही अगर दीपक तिजोरी से जुड़े मामले के बारे में बात की जाए तो शिकायत में बताया गया है कि फरवरी 2025 के पहले हफ्ते में कविता शीबाग कपूर नाम की महिला दीपक तिजोरी के घर गई थी. वहां, उसने खुद को टी-सीरीज से जुड़ा बताया था. उसने जी नेटवर्क और मीडिया इंडस्ट्री में अपने संपर्क होने का दावा किया था. फिर उसी महिला ने दीपक की मुलाकात अपनी सहयोगी फौजिया आरसी से कराई थी. दोनों ने एक्टर से दावा किया था कि वो उनकी फिल्म को जी नेटवर्क से लेटर ऑफ इंटरेस्ट (LOI) दिलवा सकती है. उसका कहना था कि इससे प्रोजेक्ट के लिए निवेश कराने में आसानी होती थी.
यह भी पढ़ें: क्यों मचा शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ पर बवाल? बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका, 600 शोज हुए रद्द
दो महिलाओं ने दीपक संग की 2.5 लाख की ठगी
एक्टर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों महिलाओं ने हफ्ते के भीतर LOI दिलाने का भरोसा दिलाया था और बदले में पहली किस्त के तौर पर उनसे 2.5 लाख रुपये लिए थे. उनकी बातों में आकर एक्टर ने 21 फरवरी, 2025 को एक एमओयू साइन किया और इसके अगले दी ही एक्टर ने फौजिया आरसी के बैंक अकाउंट में 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे. लेकिन काफी वक्त गुजर जाने के बाद दीपक को कोई लेटर ऑफ इंटरेस्ट नहीं मिला और ना ही उन आरोपियों द्वारा उन्हें रकम लौटाई गई. इतना ही नहीं, अभिनेता ने शिकायत में ये भी कहा कि उनसे जी नेटवर्क का प्रतिनिधि बताकर एक शख्स से फोन पर बात भी करवाई थी. हालांकि, जब उस नाम के व्यक्ति की संस्थान में पुष्टि कराई गई तो पता चला कि उस नाम का कोई शख्स था ही नहीं. इसके बाद अभिनेता को धोखाधड़ी का आभास हुआ और उन्होंने 13 जनवरी, 2026 को पुलिस में दोनों महिलाओं और अज्ञात शख्स के नाम पर एफआईआर दर्ज कराई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines