Bollywood Film: बॉक्स ऑफिस पर कई तरह की फिल्में रिलीज होती रहती हैं. छोटे से लेकर बड़े बजट की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर राज होता है. कई बार छोटे बजट की फिल्में बड़ा कमाल कर देती हैं और कई बार बड़े बजट की फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाती है. आज हम आपको एक 900 करोड़ी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने हिंदी बेल्ट में जमकर कमाई कर डाली है और अब मेकर्स ने इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाल की पकड़
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की पकड़ बना रखी है और लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 19 दिनों में 907.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी इसकी कमाई जारी है.
मेकर्स ने दूसरे पार्ट को लेकर उठाया ये कदम
फिल्म के मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट तो पहले ही रिवील कर दी है, लेकिन मेकर्स ने एक और बड़ा कदम उठा लिया है. जी हां, फिल्म के मेकर्स ने ने फैसला लिया है कि इसका दूसरा पार्ट सिर्फ हिंदी नहीं बल्कि साउथ की तमाम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.
कब रिलीज होगा दूसरा पार्ट?
इसका मतलब साफ है कि अब फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगा. बता दें कि मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है. लोगों को बेसब्री से फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है.
अक्षय खन्ना ने लूटी लाइमलाइट
इसके अलावा अगर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर ही नहीं बल्कि अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कमाल के स्टार्स नजर आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना ने बेहद लाइमलाइट चुराई है और उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया है.
यह भी पढ़ें- ‘जिद्दी है…’, आलिया भट्ट से ज्यादा फीस चार्ज करती हैं Shraddha Kapoor, क्या बोले पापा शक्ति कपूर?
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
31 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
51 mins agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
20 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
23 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines