बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज यानी 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह मर्दानी फ्रेंचाइजी की फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी DCP शिवानी रॉय के किरदार में नजर आ रही है. यह फिल्म ऐसे समय में थिएटर में रिलीज हुई है, जब सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बंपर कमाई कर रही है. रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का सीधा टक्कर ‘बॉर्डर 2’ है. अब देखने वाली बात यह होगी कि रानी मुखर्जी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर सकती है. हालांकि फिल्म के पहले दिन की कमाई सामने आ गई है. चलिए जानते है कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.
सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी की फिल्म ने पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. आपको बता दें कि रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ एक एक्शन थ्रिलर मूवी है. फिल्म का जब ट्रेलर लॉन्च हुआ था, तो लोगों का भरपूर प्यार दिखा था. लेकिन यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिला है. ‘मर्दानी 3’ रानी मुखर्जी की तीसरी फिल्म है, जिसमें डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभा रही है. लेकिन इस फिल्म में वो 93 लड़कियों की जांच कर रही है, जो लापता हो गई हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ का ये एक्टर बना बॉक्स ऑफिस किंग, 7 सालों तक नहीं दी थी एक भी फ्लॉप फिल्म
वहीं सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन की फिल्म की बात करें, तो पहले दिन इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘बॉर्डर 2’ ने अब तक 234.58 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. लेकिन रानी मुखर्जी की फिल्म ने पहले दिन 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को वीकेंड का क्या फायदा होता है. क्योंकि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को भी वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला था.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines