हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणदीप हुड्डा से रितेश देशमुख तक, अपकमिंग फिल्मों में 'विलेन' दिखेंगे ये 5 हीरो

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर हैं, जिन्होंने पर्दे पर हीरो के अलावा निगेटिव किरदार निभाकर भी शोहरत हासिल की है। आज हम आपको ऐसे ही 5 हीरो के बारे में बताएंगे जो अपकमिंग फिल्मों में विलेन बनेंगे।

विज्ञापन

70 और 80 के दशक में रंजीत, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी और शक्ति कपूर जैसे कई दिग्गज एक्टर्स थे जिन्होंने पर्दे पर विलेन का किरदार निभाया। फैंस आज भी उन्हें विलेन के तौर पर याद करते हैं। आजकल फिल्मों में हीरो बन फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर विलेन बनकर भी पर्दे पर खुद को साबित कर रहे हैं। फैंस भी उन्हें हर किरदार में देखना पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही 5 हीरो के बारे में बताएंगे जो अपकमिंग फिल्मों निगेटिव रोल निभाकर आपको एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे।

रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने बतौर हीरो अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब वह विलेन बनकर अपने फैंस को सरप्राइज देने आ रहे हैं। सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में रणदीप निगेटिव रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म गुरुवार, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यश

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ को लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब एक्टर नितेश तिवारी की रामायण में ‘रावण’ का किरदार प्ले कर रहे हैं। इस किरदार में उन्हें देखना फैंस के लिए काफी मजेदार होने वाला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT Release: नेटफ्लिक्स से जी5 तक, एक्शन-हॉरर का तड़का लगाने आ रहीं ये 8 फिल्में-सीरीज

रितेश देशमुख

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख को ‘एक विलेन’ में पहले भी निगेटिव रोल में देखा जा चुका है। अब वह अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ में फिर से निगेटिव किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पिछली बार फिल्म ‘देवरा’ में नजर आए थे। फिलहाल वह ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में उनका निगेटिव किरदार हो सकता है।

सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने फिल्म ‘देवरा’ से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म में उनका निगेटिव किरदार था। फिल्म के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हो चुकी है। फिल्म में फिर से वह निगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola