Bollywood First Kissing Scene Movie: आज के बदलते दौर की शुरुआत बॉलीवुड से ही हुई है। हिंदी सिनेमा जगत से लेकर दूसरी फिल्म इंडस्ट्री तक आज के समय में किसिंग या इंटिमेट सीन आम हो चला है। फिल्म के हर दूसरे सीन में किसी न किसी का किसिंग सीन देखने को मिल जाता है, लेकिन एक दौर था जब इन सीन्स को देखने में लोगों का शर्म आ जाती थी। हालांकि, पुराने दौर की फिल्मों में इंटीमेट सीन तो दूर की बात किसिंग सीन तक देखने को नहीं मिला करते थे, लेकिन क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं जिसमें पहली बार एक्टर-एक्ट्रेस के बीच लिप-लॉक देखने को मिला था।
जी हां… आज हम आपको उसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी ये फिल्म आजादी मिलने के पहले बनी थी। इस फिल्म में देविका रानी (Devika Rani) और हिमांशु राय (Himanshu Rai) नजर आए थे। साल 1933 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम ‘कर्मा’ (Karma) था। इस फिल्म के एक सीन में देविका और हिमांशु के बीच किसिंग सीन देखने को मिला था, जिसने उस दौर में सभी को हैरान कर दिया था।
यह भी पढ़ें: जब Juhi Chawla की ‘राजा हिंदुस्तानी’ के डायरेक्टर से हो गई थी तू-तू मैं-मैं, Madhuri Dixit से जुड़ा है मामला
आजादी से पहले रिलीज हुई थी फिल्म
देविका रानी और हिमांशु राय की ये फिल्म ‘कर्मा’ की शूटिंग आजादी से पहले हुई थी। उस दौर में किसिंग सीन तो दूर की बात रोमांटिक सीन शूट करना भी बड़ी बात थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में दोनों के बीच 4 मिनट किसिंग सीन हुआ था। दरअसल, इस सीन में हिमांशु को सांप काट लेता है और वो बेहोश हो जाता है, जिसके दौरान देविका बार-बार हिमांशु किस करती हैं।
बोल्ड एक्ट्रेस रहीं हैं Devika Rani
बता दें कि देविका रानी साल 1930 और 1940 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने अपने 10 साल के लंबे करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है और बोल्ड किरदार निभाए। देविका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कर्मा’ से की थी, जिसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines