Bollywood Celebs Pakistan Connection: बम्बई हमको जम गई…यह गाना उन लोगों के लिए बिल्कुल फिट बैठता है, जो यहां पर कमाने के लिए आते हैं। इस जगह बहुत से लोग बाहर से एक्टर बनने और अपना करियर बनाने के लिए आते हैं। उनमें से कुछ तो बी-टाउन में मुकाम हासिल कर लेते हैं वहीं कुछ लोग फेल भी हो जाते हैं, जिनके संघर्ष जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इनके लिए कामयाबी का दूसरा नाम बॉलीवुड कहना उचित रहेगा। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिनका किसी न किसी वजह से पाकिस्तान से भी नाता रहा है, लेकिन इनका दिल जरूर हिंदुस्तानी है।
यह भी पढ़ें: Fukrey 3 Review: ‘फुकरे 3’ की जान बने ‘चूचा’ और ‘पंडित जी’, एंटरटेनमेंट के ट्रिपल डोज के साथ दिया सोशल मैसेज
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन का है। शहंशाह भी किसी न किसी रूप में पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लयालपुर में हुआ था, जिसे अब फैसलाबाद (पाकिस्तान) के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन तेजी बच्चन के पिता का नाम सरदार खजान सिंह था।
राजेश खन्ना
सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। पांच साल की उम्र तक राजेश पाकिस्तान में ही रहे थे। उसके बाद उनका पूरा परिवार पाकिस्तान छोड़ भारत में आकर बस गया। फैसलाबाद के पास बूरवाला में राजेश खन्ना का घर रहा है।
बीआर चोपड़ा
सिनेमा को महाभारत जैसा ऑइकॉनिक शो देने वाले बीआर चोपड़ा और उनके भाई यश चोपड़ा भी पाकिस्तान से भारत आने वालों में से एक हैं। बीआर चोपड़ा, यश चोपड़ा और धर्म चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ था। ये तीनों ही फिल्मी जगत की कामयाब शख्सियत बनें।
संजय दत्त
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के झेलम में हुआ था। वह एक जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। लेकिन बंटवारे के बाद वह अपनी जमीन जायदाद छोड़कर भारत आ गए थे। इस वजह से दत्त परिवार का रिश्ता पाकिस्तान से रहा है।
शाहरुख खान
क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का भी पाकिस्तान से गहरा नाता है। दरअसल शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। शाहरुख खान के पिता का नाम भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोगों में भी शामिल है। उनका लगाव भारत से इतना बढ़ गया था, कि वह बंटवारे के दौरान पेशावर के बदले दिल्ली में ही रहने लगे थे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
40 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines