Amrita Rao: बॉलीवुड में कई बार ‘काले जादू’ के किस्से सुनने को मिलते हैं. ज्यादातर स्टार्स इन बातों पर यकीन नहीं करते हैं और इस तरह की चीजों से दूर ही रहना पसंद करते हैं. इस बीच अब हिंदी सिनेमा की एक हसीना ने इसका जिक्र किया है और बताया है कि कैसे वो इस सबमें यकीन नहीं करती थी, लेकिन जब उनके साथ ये चीजें हुईं, तो वो खुद भी हैरान रह गई थीं.
अमृता राव ने ब्लैक मैजिक पर की बात
दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अमृता राव की. हाल ही में अमृता राव ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में काले जादू पर बात की. इस दौरान अभिनेत्री से ब्लैक मैजिक पर सवाल किया गया. एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह का सवाल पर क्यों करते हैं? इस पर रणवीर ने कहा कि सिंपल और साफ दिल के लोग लोग डार्क साइड से प्रभावित होते हैं.
वशीकरण के बारे में मेरी मां को बताया- अमृता
इसके बाद अमृता अपनी स्टोरी पर आ जाती हैं और कहती हैं कि एक समय था जब वो अपने गुरु से मिली थीं. उस दौरान उन्हें इसके बारे में पता लगा था. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी गुरू से आशीर्वाद लेने पहुंची थी और इसके एक या दो दिन बाद ही उन्होंने मेरी मां से कहा था कि उनकी बेटी पर वशीकरण किया गया है. ये सुनकर अमृता भी हैरान रह गई थी.
दूसरे लोगों के साथ होते सुना था
एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस तरह की बातों में यकीन नहीं करती, लेकिन उनके गुरू ने ये कहा था, तो वो इस पर भरोसा कर गईं. हालांकि, अगर ये किसी और ने कहा होता तो शायद वो भरोसा ना कर पाती. अमृता ने कहा कि मेरे गुरु जेनुअन है और उन्होंने मुझे बस सच बताया था. उनकी बात सुनने के बाद मुझे भी लगा कि शायद ये हुआ है. मैंने दूसरों लोगों के साथ ये सब होते सुना था.
एक साथ तीन फिल्में की थी साइन
एक्ट्रेस ने कहा कि शायद काला जादू नहीं हुआ था, लेकिन कुछ निगेटिव चीजें आपके साथ होती हैं. अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर करते हुए एक्ट्रेस बोलीं कि मेरी लाइफ में एक ऐसा मोड़ आया था कि मैंने एक साथ तीन बड़ी फिल्में साइन की थी और तीनों ही बड़े बैनर की फिल्में थीं. हालांकि, हैरानी की बात ये रही कि वो तीनों ही फिल्में नहीं बनी. मैंने फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, जो प्रोजेक्ट बंद होने के बाद वापस करना पड़ा और ये बहुत अजीब था.
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के विदेश में दिखे देसी ठाठ, दीवाली पार्टी में नजर आया एक्ट्रेस का ग्लैमर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines