बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हुआ था, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इतना ही नहीं सलमान खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का ट्रेलर भी जारी किया था, जिसे देखने के बाद दर्शक अब उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि भाईजान की यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि सलमान खान फरवरी में भी एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं. दरअसल दबंग खान की एक पुरानी फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
यह भी पढ़ें: TV TRP में बड़ा उलटफेर; इस हफ्ते ‘नागिन 7’ ने मारी बाजी, ‘अनुपमा’ को लगा तगड़ा झटका, देखें टॉप 10 लिस्ट
‘तेरे नाम’ कब हुई थी रिलीज
सलमान खान की कल्ट मूवी दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था, बल्कि लोगों के दिलों में भी राज किया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहै है. वो सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ है. यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म ने भाईजान ने राधे भैया का किरदार निभाया था. आपको बता दें कि यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी, इस मूवी में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आईं थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो काफी ज्यादा पसंद की गई थी.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ के बाद ‘घातक 2’ से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे सनी देओल, सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट
दोबारा कब रिलीज होगी ‘तेरे नाम’
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ को उनकी बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है. दरअसल जब से सलमान खान के फैंस को यह जानकारी मिली है कि उनकी फिल्म तेरे नाम थिएटर में दोबारा रिलीज होने जा रही है. तो वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. ‘तेरे नाम’ फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. यह फिल्म 23 सालों बाद दोबारा थिएटर में देखने को मिलने वाली है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines