Bobby Deol: आम से लेकर खास तक अगर किसी का भी बच्चा छोटा है, तो हर मां-बाप को उसकी चिंता रहती है। चिंता रहती है कि वो किसी गलत संगत में ना पड़ जाए। कोई बुरी आदत उसे ना लग जाए। इसलिए हर पेरेंट्स अपने बच्चे पर ध्यान देते हैं और उसे एक अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल था बॉबी देओल की मां का, जब वो छोटे थे। बॉबी देओल भी जिंदगी की पटरी पर बहक गए थे और उनकी मां को उनकी चिंता रहती थी। आइए जानते हैं क्या था ये किस्सा, जिसे खुद बॉबी ने शेयर किया था।
क्यों परेशान रहती थी बॉबी की मां?
दरअसल, बॉबी देओल ने एक बार कपिल शर्मा के शो में खुद अपने बचपन की बातें शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब मैं घर के बाहर जाता था, तो मेरी मां बहुत पेरशान रहती थी और वो सोती नहीं थी। उस वक्त मैं नया-नया सीखा था बाहर घूमना, उस वक्त मैं थोड़ा-सा बहक गया था। मस्ती, पार्टी में, तो जब सुबह आता था, तो देखता था कि मां बैठी हैं और मेरा इंतजार कर रही हैं।
डांटती थी पर बचाती भी थी
बॉबी ने बताया कि मां गुस्से से रहती है और कहती थी कि तुझे पता नहीं कुछ भी। अगर तेरे पापा को पता लगेगा, वो कितना नाराज होंगे। डांट कर कहती थी कि तेरे पापा को नहीं बताया कि तू लेट आया है। इसलिए जब तू जा और बैडमिंटन खेल अभी। बॉबी देओल हो या फिर कोई आम इंसान, सबकी मां अपने बच्चे से बेहद प्यार करती है और उन्हें गलत राह पर चलने से रोकती है। इस सबके बाद बॉबी ने खुद में बदलाव किए और अपनी आदतों को बदला और एक अच्छे इंसान बन गए।
फिल्म ‘एनिमल’ में विलेन बन छाए बॉबी
गौरतलब है कि बॉबी फिल्म ‘एनिमल’ में विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद उन्हें एक अलग ही पॉपुलैरिटी मिली थी। वहीं, अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ‘एनिमल’ की बात करें तो बॉबी का लुक और किरदार फैंस और दर्शकों की आंखें फटी की फटी रह गई थी। लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा था कि एक्टर विलेन के इतने कमाल का काम कर सकते हैं। इसलिए अब हर कोई ‘एनिमल पार्क’ का वेट कर रहा है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कब रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Netflix के शो में Shalini Passi कौन? पास्को ग्रुप के चेयरमैन संजय जिनके पति, चर्चा में कपल
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
5 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
6 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
7 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
10 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
12 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
14 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
15 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines