Kangana Ranaut: इस समय हर किसी की नजरें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर टिकी हुई हैं। अब भई बीते दिन एक्ट्रेस के साथ इतना बड़ा कांड हो गया, तो उनका सुर्खियों में आना तो लाजिमी था। इस दौरान अब एक्ट्रेस का संसद जाते हुए एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ये कोई ऐसा वैसा वीडियो नहीं है बल्कि इस वीडियो में नई सांसद साहिबा मीडिया को आंखें दिखाती नजर आ रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस के ये बदले तेवर देख लोग भी हैरान है। लोगों का कहना है कि संसद बनते ही एक्ट्रेस ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
कंगना का लेटेस्ट वीडियो वायरल
दरअसल, हाल ही में ANI पर कंगना रनौत का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंची हैं। इस दौरान वो मीडिया से घिरी नजर आ रही हैं। हालांकि सामने आए वीडियो में कंगना की हरकत लोगों का ध्यान खींच रही है। वीडियो में आवाज आ रही है कि मैम ये आप क्या कर रही हैं? हल्की हाथा-पाई और पीछे से आराम से आराम से आ रही आवाज को देखकर लोग हैरान हैं।
यूजर्स दे रहे तरह-तरह का रिएक्शन
अब भई कंगना को लेकर पहले से ही माहौल गर्म चल रहा है। ऐसे में कंगना की एक छोटी-सी हरकत पर लोगों की नजर है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी पीछे नहीं हट रहे हैं और इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिन यानी 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ (CISF) जवान ने कंगना को जोरदार तमाचा जड़ दिया। जैसे ही ये मामला सामने आया, तो इंटरनेट पर हंगामा मच गया। हर कोई इसके बारे में बात करने लगा।
मंडी से चुनाव जीती हैं कंगना
बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत मंडी से लोकसभा चुनाव जीती हैं। एक्ट्रेस के सांसद बनते ही वो सुर्खियों में आ गई हैं। बीते दिन हुए थप्पड कांड पर खुद कंगना ने भी रिएक्ट किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये मामला ऐसे ही शांत हो जाएगा या फिर इस पर अभी और भी बवाल होना बाकी है। हालांकि इस मामले में महिला सीआईएसएफ (CISF) जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- हो जाइए तैयार… फिर आ गया है मिश्रा परिवार, कब, कहां और कैसे मिलेगी ‘गुल्लक’?
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines