हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: क्या दोस्ती-प्यार के लिए शो में आए हैं Sai Ketan Rao? या बस गर्म करेंगे घर का माहौल

Bigg Boss OTT 3, Sai Ketan Rao: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की ग्रैंड शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में एक्टर साई केतन भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने शो में आने की वजह का खुलासा भी किया है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3, Sai Ketan Rao

Bigg Boss OTT 3, Sai Ketan Rao: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की ग्रैंड शुरुआत हो चुकी है। शो के सारे कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। इस बार के सीजन से फेमस एक्टर साई केतन राव ने अपने रियलिटी शो की शुरुआत की है। वहीं, अब उन्होंने इस शो में आने की खास वजह भी सबके सामने रिवील कर दी है। जी हां, साई केतन राव, बिग बॉस ओटीटी 3 में क्यों आए हैं? आइए आपको बताते है…

साई केतन राव ने किया खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में साई केतन ने अपने बिग बॉस ओटीटी 3 में आने की वजह का खुलासा किया है। अपने इंटरव्यू में साई का कहना है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में आने की खास वजह है और वो ये है कि शो में एक खास बॉन्ड बनाना चाहते हैं। इस इंटरव्यू में साई ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ईमानदार नहीं है तो मुझे वास्तव में पसंद नहीं है। झूठ मुझसे खुद नहीं बोला जाता और ना मैं झूठ बोलने वाले को पसंद करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ शो में दिखाने के लिए कोई प्यार के पीछे भाग रहा है, तो वो मेरे लिए मैटर ही नहीं करता।

क्या नए दोस्त, प्यार की तलाश में हैं साई?

इस इंटरव्यू में जब साई से पूछा गया कि क्या वो नए दोस्त बनाने या प्यार की तलाश में हैं? तो इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बिग बॉस में मुझे सबसे पहले प्यार के अलावा सच्ची और ईमानदार दोस्ती ढूंढनी चाहिए। हालांकि कई बार साई और उनकी ‘मेहंदी है रचने वाली’ की को-स्टार शिनवंगी खेडकर की बातें भी चर्चा में आई हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

विज्ञापन

शो के घर में कैसे संभालेंगे झगड़े?

जब साई से सवाल किया गया कि शो में होने वाले तनाव और झगड़ों से कैसे निपटेंगे? इस पर साई केतन ने कहा कि हो सकता है कि मैं अंदर झगड़ा करने वाला या फिर शांति बनाने वाला बनकर सामने आऊं। इसके बारे में पहले से कुछ भी डिसाइड करना मुश्किल है क्योंकि ये घर की स्थिति पर निर्भर करेगा। साई ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं घर में जिन लोगों के साथ रहूंगा, उन्हें कैसे हैंडल करूंगा। सभी अपने-आप में प्रभावशाली हैं और उसके लिए मैं उनकी सराहना भी करता हूं।

यह भी पढ़ें- वो डॉक्‍टर ज‍िसने बाबाओं के ‘गुप्‍त रोग’ की खोली पोल, आम‍िर के बेटे की Maharaj के इस क‍िरदार की असली कहानी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola