Poulomi Das Reaction After Eliminate Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से एक्ट्रेस और मॉडल पौलोमी दास का सफर खत्म हो चुका है। पिछले एपिसोड के दौरान मिड वीक एलिमिनेशन में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वैसे तो पौलोमी को बाहर वाले यानी लवकेश कटारिया की वोटिंग के आधार पर घर से बेघर किया गया है, लेकिन उनके बाहर होने के साथ ही मेकर्स पर कई सवाल भी उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर पौलोमी के कुछ वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पौलोमी को जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि मेकर्स के फैसले के तहत शो से बाहर किया गया है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी हाउस से बाहर आने के बाद पौलोमी ने सोशल मीडिया पर अपना पहला रिएक्शन भी दे दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को धन्यवाद दिया है।
एलिमिनेट होने के बाद आया रिएक्शन
पौलोमी दास की जर्नी बिग बॉस ओटीटी के घर में सिर्फ 12 दिन की रही है। उनका अचानक घर से बेघर होना उनके फैंस के लिए भी काफी शॉकिंग है। बॉटम 2 में आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि मुनीषा खटवानी शो से बेघर होंगी। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी मुनीषा के एलिमिनेशन की चर्चा बनी हुई थी। ऐसे में अचानक पौलोमी दास का घर से एलिमिनेट होना उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग है।
वहीं घर से बेघर होने के बाद पौलोमी दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘इन 12 दिनों में आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, वह वाकई बहुत बड़ा है। हालांकि शो में मेरी जर्नी छोटी थी। मुझे पता है कि मेरे पास शो में देने के लिए बहुत कुछ था। मुझे इतनी जल्दी शो से बाहर होना पड़ गया। हालांकि, मैं आप सभी का दिल से आभारी हूं।’
मेकर्स पर उठ रहे हैं पक्षपात के सवाल
उधर, पौलोमी दास के घर से बेघर होने के बाद मेकर्स पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल, एक टास्क के दौरान पौलोमी और शिवानी कुमारी में काफी लड़ाई हो गई थी। जहां शिवानी के धक्का लगने से पौलोमी गिर गई थीं, तो वहीं पौलोमी ने भी शिवानी को काफी गंदी-गंदी गालियां दी थीं। वीकेंड के वार में शो के होस्ट अनिल कपूर ने पौलोमी की डांट भी लगाई थी, जिससे पौलोमी काफी नाराज थीं। उन्होंने मेकर्स और अनिल कपूर पर कई सवाल उठाए थे। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि मेकर्स ने जानबूझकर हुए पौलोमी दास को घर से बेघर कर दिया है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
5 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
7 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
8 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
10 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
10 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines