Bigg Boss Marathi 5: हाल ही में मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन पूरा हुआ है। शो के ओटीटी के तीसरे सीजन की विनर सना मकबूल रही हैं। वहीं, अब बिग बॉस मराठी का 8वां सीजन चल रहा है, जो चर्चा में बना हुआ है। शो का पहला हफ्ता बीत गया है, जो ड्रामे से भरा रहा और इसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस बीच अब शो के लेटेस्ट एपिसोड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो खूब चर्चा में बना हुआ है।
निक्की तंबोली की हरकत ने खींचा लोगों का ध्यान
दरअसल, बिग बॉस मराठी के 5वें सीजन का एक वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में निक्की तंबोली की हरकत यूजर्स का ध्यान खींच रही है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता कि निक्की और छोटा पुढारी नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं और हंसते हुए नजर आ रहा है। साथ ही दोनों आपस में कुछ बात भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद निकी तंबोली वीडियो में छोटा पुढारी (घनश्याम दारोडे) को गले लगाती नजर आती हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो छोटा पुढारी को किस भी कर देती हैं, जिसकी बाद छोटा पुढारी खुद हैरानी वाला रिएक्शन देते हुए हंसते हैं। सोशल मीडिया पर निक्की और छोटा पुढारी का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि छोटा पुढारी नेता जैसे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि निक्की इस बार छोटा पर भरोसा नहीं करना। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या हो रहा है। एक और यूजर ने कहा कि पूरे शो में बस निक्की ही नजर आ रही है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस का 18वां सीजन भी इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन अपना कमाल दिखाने आएगा?
बिग बॉस के 18वें सीजन को लेकर हो रही चर्चा
हालांकि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बिग बॉस का 18वां सीजन अक्टूबर में ऑनएयर होगा, लेकिन इसको लेकर अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो का होस्टा कौन होगा और शो कब ऑन एयर होगा?
यह भी पढ़ें- Malaika Arora पेरिस में किसके साथ? Arjun Kapoor से ब्रेकअप की रूमर्स के बीच फिर दिखी मिस्ट्रीमैन की झलक
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines