Bigg Boss And Roadies Celebrities: बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद नजदीक आ चुका है। 19 जनवरी को पता चल जाएगा कि विनर की ट्रॉफी किसके पास जाएगी। दूसरी तरफ MTV का फेमस रियलिटी शो Roadies अपने 20वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। यह शो 11 जनवरी से जियो सिनेमा पर भी दस्तक देगा। जाहिर है कि रोडीज पिछले कई साल से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। वहीं बिग बॉस भी लोगों को काफी पसंद आता है। दोनों शोज की एक बात कॉमन है कि ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो बिग बॉस में हिस्सा लेने से पहले रोडीज में छा चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही 7 चेहरों से रूबरू कराएंगे। इनमें से 2 तो दोनों शो जीत चुका है।
विशाल करवाल
टीवी शो ‘भाग्यविधाता’ और ‘परमावतार श्रीकृष्ण’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर विशाल करवाल बिग बॉस सीजन 6 का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि बिग बॉस से पहले विशाल रोडीज सीजन 4 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। यही नहीं वह MTV के शो स्प्लिट्सविला सीजन 1 के विनर भी हैं।
शालीन भनोट
टीवी एक्टर शालीन भनोट को भला कौन नहीं जानता है? इन दिनों बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह के साथ उनका काफी नाम जोड़ा जा रहा है। शालीन खुद बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा रह चुके हैं। इससे पहले वह रोडीज सीजन 2 में नजर आए थे।
प्रिंस नरूला
पिछले काफी वक्त से रोडीज को जज करते आ रहे एक्टर प्रिंस नरूला खुद भी रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं। वह रोडीज 12 के विनर थे। इसके बाद प्रिंस ने बिग बॉस 9 में हिस्सा लिया और वह इसके विनर भी बने।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal में विनर बनने की 5 खूबियां, क्यों Bigg Boss 18 से निकालने में जुटे घरवाले?
दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 में नजर आए दिग्विजय राठी इससे पहले रोडीज 19 का हिस्सा रह चुके हैं। स्प्लिट्सविला एक्स5 में अपने गेम प्लान और कशिश कपूर के साथ झगड़े को लेकर उन्होंने काफी चर्चा बटोरी थी।
गुरबानी जज
गुरबानी जज जिन्हें उनके फैंस वीजे बानी के नाम से जानते हैं, वह रोडीज 4 की रनर अप रह चुकी हैं। इस शो के बाद उन्हें बिग बॉस 10 में देखा गया था। हालांकि विनर बनने से वह चूक गईं थीं।
गौतम गुलाटी
एक्टर गौतम गुलाटी का कनेक्शन भी रोडीज और बिग बॉस से रहा है। गौतम बिग बॉस 8 के विनर हैं और रोडीज 19 में वह गैंग लीडर के तौर पर नजर आए थे।
आशुतोष कौशिक
बिग बॉस सीजन 2 के विनर रह चुके आशुतोष कौशिक तो आपको याद ही होंगे। आशुतोष इससे पहले रोडीज सीजन 5 भी जीत चुके हैं। वह दोनों शोज के विनर रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
18 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines