Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 अगले महीने से टीवी और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो की प्रीमियर डेट से भले ही पर्दा नहीं उठा हो लेकिन लगातार आ रहे अपडेट्स ने फैंस के दिलों की धड़कनें अभी से बढ़ानी शुरू कर दी हैं। बीते दिन अपडेट आया था कि सलमान खान ने बिग बॉस 19 के प्रोमो को शूट कर लिया है। अब अपडेट आया है कि इस बार शो में ‘बिग बॉस चाहते हैं’ वाला डायलॉग नहीं सुनाई देगा। इसके अलावा शो में एक नहीं बल्कि दो थीम होंगी। आइए जानते हैं बिग बॉस 19 में होने वाले 5 बड़े बदलाव…
बिग बॉस में बदल जाएगा फेमस डायलॉग
बिग बॉस ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि इस बार बिग बॉस 19 के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव नजर आएगा। हर सीजन की तरह इस सीजन में ‘बिग बॉस चाहते हैं’ सुनाई नहीं देगा। इसकी बजाए ‘बिग बॉस जानना चाहते हैं’ सुनाई देगा।
कामकाज में होगी पूरी छूट
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सलमान खान के शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को घर के कामकाज में पूरी छूट दी जाएगी। यानी कि घर को चलाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से कंटेस्टेंट्स के ऊपर होगी। राशन तय करने से लेकर कौन क्या काम करेगा ये सब कंटेस्टेंट्स तय करेंगे। बिग बॉस का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
बिग बॉस 19 में होगी दो थीम
बिग बॉस के हर सीजन में थीम हर बार अलग होती है। नए सीजन में मेकर्स दो थीम के साथ वापसी कर रहे हैं। ये सुनने में थोड़ा अटपटा है लेकिन काफी मजेदार होने वाला है। बिग बॉस 19 की पहली थीम पॉलिटिकल और दूसरी थीम रिबाइंड होगी।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने गुपचुप शूट कर लिया Bigg Boss 19 का प्रोमो, थीम पर आया बड़ा अपडेट
थीम के हिसाब से आएंगे कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस ताजा रिपोर्ट के नए अपडेट में कहा गया है कि इस बार बिग बॉस 19 में दो थीम होंगी और उन्हीं के हिसाब से सेलेब्स को अप्रोच भी किया जा रहा है। देश में जो बड़े मुद्दे रहे हैं और उनमें जिन सेलेब्स का लिंकअप रहा है, उन्हें ही शो में बुलाया जाएगा। जैसे इंडियाज गॉट लेटेंट वाली कंट्रोवर्सी के चलते अपूर्वा मुखीजा को अप्रोच किया गया है।
शो में होंगे तीन होस्ट
बिग बॉस 19 को लेकर एक और रिपोर्ट है कि इस बार शो तीन नहीं बल्कि पूरे पांच महीने चलेगा। ऐसे में सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि दो और होस्ट भी शो में नजर आएंगे। इसके लिए करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 अगस्त तक बिग बॉस 19 का सेट बनकर तैयार हो जाएगा। 28 अगस्त को सलमान खान अपने हिस्से का शूट करेंगे और 29 को डांस परफॉर्मेंस की शूटिंग होगी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines