Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand: कुनिका सदानंद ‘बिग बॉस 19’ से बाहर चुकी हैं. शो से बाहर आने के बाद वह एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शो में उन्हें कई बार बिना कुमार सानू का नाम लिए रिश्ते पर बात करते हुए देखा गया है. ऐसे में अब उन्होंने शो से बाहर आने के बाद भी इस पर बात की है. उनका कहना है कि उन्हें अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि आखिर लिव इन में रहने के बाद कैसे उनके रिश्ते में दरार आई.
दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद कुनिका सदानंद ने SCREEN से बात की. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में नीलम, गौरव और फरहाना से बात करते हुए बताया. कुनिका ने बताया कि उन्होंने इसका जिक्र इसलिए किया ताकि दूसरे कंटेस्टेंट्स को सीमाओं के बारे में सिखा सकें. उन्होंने क्लीयर करते हुए कहा कि वह बताना चाहती थीं कि ज्यादा उम्मीद ना रखना या लोगों को खुश करने में नहीं लगे रहें. ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्होंने ये सब जानबूझकर नहीं किया. उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था.
यह भी पढ़ें: ‘एक घंटे की कीमत क्या है?’ रातोंरात नेशनल क्रश बनने के बाद एक्ट्रेस को आते हैं भद्दे मैसेज, कहा- ‘रेट पूछते हैं लोग’
इसके साथ ही कुनिका सदानंद ने आगे अपने और कुमार सानू के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि वो (कुमार सानू) उस वक्त सही थे. वह कहती हैं कि उनकी मानसिक रूप से ऐसी स्थिति थी, जहां वह जो महसूस कर रही थी वो सही था.
कुनिका ने बताया कैसे टूट गया दोनों का रिश्ता
इसके अलावा TOI से बात करते हुए कुनिका सदानंद ने कुमार सानू संग रिश्ता टूटने पर भी बात की और कहा कि उन्होंने 30 साल तक इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की. कभी उन्होंने इस पर पब्लिकली बात नहीं की. एक्ट्रेस ने कहा कि लेकिन उन्होंने शो ‘बिग बॉस 19’ में बात की और बताया कि उनका रिश्ता जब शुरू हुआ था तो वो कानूनी तौर पर शादीशुदा थे. लेकिन, अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे. इस दौरान एक्ट्रेस ने लिव इन की बात को कबूला था. कुनिका ने बताया कि उस समय वो शादीशुदा नहीं थीं. रिश्ते टूटने की वजह के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि बाद में उनका (कुमार सानू) का किसी और से रिश्ता बन गया था और इस वजह से उन्होंने ये रिश्ता छोड़ दिया था.
यह भी पढ़ें: December OTT Release: ‘मिसेज देशपांडे’ से ‘थामा’ तक, ये 7 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर मचाएंगी धमाल
कुनिका ने ये भी बताया कि उनके रिश्तों के बारे में सलमान खान को हमेशा से पता था. वो भी इसलिए पता था क्योंकि दोनों साथ में सेट पर काम करते थे और वो बातें सुन लेते थे. इसी वजह से वह मीडिया में खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार कर लेती थीं. सलमान जानते थे कि उनका किस पर क्रश है और असली रिश्ता किसके साथ था, जिसमें कुमार सानू भी शामिल थे. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी तक की जानकारी इंडस्ट्री को थी. आपको बता दें कि कुनिका ने दो शादियां की हैं लेकिन उनकी दोनों शादियां असफल रहीं. वह दो बेटों की मां हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट, ‘टिकट टू फिनाले’ के साथ-साथ मिली कैप्टेंसी
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines