हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 19 के पहले दिन ही मेकर्स ने कर दिया खेला, एक कंटेस्टेंट पर गिरेगी गाज

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 हो और उसमें ड्रामा ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है। बिग बॉस 19 के पहले ही एपिसोड में मेकर्स ने खेला कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है?

विज्ञापन
Bigg Boss 19 में पहले ही दिन खेला। image credit- x

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 शुरू हो चुका है। शो के शुरू होने के साथ ही ड्रामा क्रेजी नहीं बल्कि डेमोक्रेजी हो गया है। मेकर्स ने शो के पहले दिन ही बड़ा खेला कर दिया है और शो के एक कंटेस्टेंट पर पहले ही दिन गाज भी गिर गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ? और कौन है वो कंटेस्टेंट जिसके लिए पहला दिन ही मुसीबत बनकर आया है? आइए जानते हैं…

मेकर्स ने चली चाल

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 के पहले दिन के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी घरवाले एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही बिग बॉस कहते हैं कि इस सीजन का पहला फैसला सदस्य 16, बेड्स 15… एक घरवाला ऐसा होगा, जो बिग बॉस का घरवाला होने लायक ही नहीं लगता, क्योंकि उसकी पर्सनॉलिटी लीस इम्प्रेसिव लगी।

मृदुल तिवारी हारे टास्क

इसके बाद प्रोमो में बाकी घरवाले उस सदस्य का नाम डिस्कस करते नजर आए। हालांकि, इस दौरान घरवालों के बीच में बहस होती भी नजर आई। वहीं, GlamWorldTalks ने अपने एक्स अकाउंट पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि जैसे कि पहले बताया गया था मृदुल तिवारी को बाहर सोने के लिए चुना गया है। कुल मिलाकर मृदुल पहला टास्क हार गए हैं।

विज्ञापन

मृदुल तिवारी को मिली सजा

मृदुल ना सिर्फ टास्क हारे बल्कि शो के मेकर्स ने उन्हें बेहद सख्त सजा भी दी। मृदुल को सारी रात बाहर सोना पड़ा। गौरतलब है कि बिग बॉस के 19वें सीजन में सिर्फ 15 बैड हैं। हालांकि, शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इंटरनल डेमोक्रेसी के तहत, घरवालों को ये तय करना था कि बाहर कौन सोएगा? इस टास्क में मृदुल तिवारी को बाहर सोने के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और वो बेडरूम के बाहर सो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Nehal Chudasma कौन हैं? जो बनीं Bigg Boss 19 की 6वीं कंटेस्टेंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola