Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में हर दिन दोस्तियां बनती और बिगड़ती हैं। नॉमिनेशंस राउंड के बाद अब घरवालों की सरकार ने आपस में ड्यूटीज को थोड़ा बदला है।लेकिन इस बदलाव के बाद भी घर में ऐसा क्या हुआ जो नेहल पहले तो लड़ी फिर फूट-फूट कर रो पड़ी। आपको बताते हैं गुस्से में क्या-क्या बोल पड़ी नेहल।
यह भी पढ़ें :Bigg Boss 19 की ‘मोस्ट हेटेड कंटेस्टेंट’ बनीं Tanya Mittal, 16 में से इतनों ने किया नॉमिनेट
क्यों रो पड़ी नेहल?
दरअसल घरवालों ने अभिषेक को खाना बन जाने के बाद सभी को इन्फॉर्म करने के लिए कहा था। तीसरे दिन दोपहर में घर में अरहर की दाल और चावल बनें थे। घरवालों को दाल बहुत पसंद आई और खाना सबके खाने से पहले ही खत्म हो गया। नेहल की इसी बात पर अभिषेक से भिड़ंत हो गई। उन्होंने चीखते हुए अभिषेक को ये भी कहा कि वो यहां अपने प्रिविलेजेस का दिखावा न करें यहां सब बराबर हैं। भूखी रहने की वजह से नेहल अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई। नेहल रोते हुए कह पड़ी, ‘मैं 3 दिन से प्रोटीन शेक पी कर गुजरा कर रहीं हूं, ना चिकन मिल रहा है न दाल न खाना।’
गौरव को क्यों कहा सेल्फिश?
बता दें कि घरवालों ने एक्स्ट्रा दाल खाने का इल्जाम गौरव के ऊपर लगाया। हुआ ये कि, गौरव ने दाल देखते ही उसकी बहुत तारीफ की, उन्होंने कहा कि वो उनकी फेवरेट दाल है और बहुत दिनों बाद वो अपनी प्लेट में इतना खाना देख रहे हैं। इस बात पर घरवालों का शक साफ हो गया कि, गौरव ने ही ज्यादा दाल खाई है। हालांकि वो खुद पर इस इल्जाम को मान नहीं रहे थे। और इसी बात पर नेहल ने कहा की वो दूसरों के बारे में नहीं सोचते हैं और वो बहुत सेल्फिश हैं।
क्या था बाकी घरवालों का रिएक्शन?
घर के 8 सदस्यों को तीसरे दिन दाल नसीब नहीं हुई और सभी का शक गौरव की तरफ ही था। वहीं अमान घर में चिल्लाकर, ‘अरे सुनो पांच लोग जो खाना खाने बैठे थे उन्हें 10 लोगों के बारे में सोचना चाहिए था ना’ कहते हुए नजर आए। बसीर ने भी गौरव से तीखी टोन में कहा कि, जैसे वो रिएक्ट कर रहे हैं इस सिचुएशन में उन्हें देख के साफ नजर आ रहा है की वो सभी को हेट करते हैं और सबको लेकर उनका कंसर्न जीरो है। जीशान भी अपनी नाराजगी जताते नजर आए।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
9 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
9 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
10 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
12 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines