Bigg Boss 19: टीवी के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार इस बार काफी खतरनाक होने वाला है. सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. ऐसे में उनकी जगह फराह खान एक बार फिर ‘बिग बॉस’ होस्ट करती हुई नजर आएंगी. फराह खान के आने से कई कंटेस्टेंट्स को इस बार झटका लग सकता है. सलमान इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के साथ काफी नरमी से पेश आ रहे हैं, लेकिन फराह किसी को भी नहीं बख्शने वालीं. वो इस हफ्ते 3 कंटेस्टेंट्स को उनकी हरकतों पर फटकार लगाती हुईं नजर आएंगी. अब इस वीकेंड का वार पर किन कंटेस्टेंट्स पर गाज गिरेगी? चलिए जानते हैं.
बसीर अली की बैंड बजाएंगी फराह खान
सबसे पहले बसीर अली को फराह खान के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा. दरअसल, बसीर अली ने इस हफ्ते शो में काफी अग्रेशन दिखाया है. साथ ही बसीर अली बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ जिस तरह से पेश आ रहे हैं वो भी ठीक नहीं है. ऐसा लगता है कि वो इस शो में अपने आगे किसी को कुछ समझते ही नहीं हैं. कई बार उन्हें ये कहते हुए भी सुना गया है कि वो इस सीजन में आकर फंस गए हैं. कास्टिंग पर भी बसीर ने सवाल उठाया था. ऐसे में फराह खान बसीर को गलत तरह से बात करने को लेकर टोकेंगी. साथ ही वो उनसे सवाल करेंगी कि उन्हें कैसे कंटेस्टेंट्स चाहिए शो में? उनके लिए दीपिका पादुकोण या फिर आलिया भट्ट भेज दें.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सबसे पहले कटेगा किसका पत्ता? आउट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम रिवील
जीशान कादरी को मिलेगा इन्साफ
बसीर अली के अलावा फराह खान कुनिका सदानंद और जीशान कादरी वाले मुद्दे पर भी बात करेंगी. पिछले हफ्ते फैंस एक्साइटेड थे कि सलमान खान किस तरह से कुनिका की क्लास लगाएंगे? हालांकि, सलमान खान ने वो मुद्दा उठाया ही नहीं और सोशल मीडिया यूजर्स उस बात से काफी नाराज थे. ऐसे में फराह खान आकर जीशान को इन्साफ दिलाएंगी और प्लेट से खाना निकालने पर कुनिका को सही और गलत का पाठ पढ़ाएंगी.
नेहल चुडासमा पर निकलेगी फराह की भड़ास
इसके अलावा सबसे ज्यादा डांट तो नेहल चुडासमा को पड़ने वाली है. टास्क में उन्होंने अमाल मलिक पर जो आरोप लगाए हैं और जिस तरह से विक्टिम कार्ड खेला है, अब फराह खान उसका पर्दाफाश करेंगी. वो नेहल को एक कार्ड देंगी जिस पर लिखा है- वूमेन कार्ड. साथ ही फराह होस्ट होने के नाते अमाल मलिक से पूछेंगी कि वो बार-बार नेहल से माफी क्यों मांग रहे थे? क्या उन्हें नहीं पता था कि वो गलत नहीं हैं? यानी इस बार वीकेंड का वार पर दर्शक खुश होने वाले हैं क्योंकि तीनों विलेन एक्सपोज हो जाएंगे.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
49 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines