Bigg Boss 19 Family Week: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक शो की जमकर चर्चा हो रही है. बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है और इस बीच अब शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है, जो सुर्खियों में भी छा गया है. इस प्रोमो की खूब चर्चा हो रही है.
शो का प्रोमो वीडियो वायरल
जियोहॉटस्टार रियलिटी के एक्स पेज पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. इस प्रोमो वीडियो में गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं. गौरव बैठे होते हैं और इस दौरान उनकी वाइफ की एंट्री होती है. बिग बॉस गौरव को रिलीज कर देते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे को हग करते हैं. इसके बाद बिग बॉस फिर से गौरव को फ्रिज कर देते हैं. गौरव के फ्रिज होने के बाद उनकी वाइफ बिग बॉस को धमकी देते हुए कहती हैं कि गौरव को रिलीज कर दो नहीं तो मैं गौरव को एडल्ट वाली पप्पी कर दूंगी.
यूजर्स ने की तारीफ
इसके बाद गौरव की वाइफ उन्हें किस करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ती है, तो सभी घरवाले खुशी से उछल जाते हैं. अब शो का ये लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हर कोई इस वीडियो को देखने के बाद इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है. यूजर्स ने गौरव की वाइफ को क्यूटी बताया है और उनकी खूब तारीफ भी की है. गौरतलब है कि सलमान खान का शो हमेशा ही लोगों को बेहद पसंद आता है.
विनर के लिए बढ़ रही एक्साइटमेंट
शो में होने वाले टास्क और आने वाले ट्विस्ट हर किसी का दिल जीत लेते हैं. सलमान खान का शो अब धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में शो के विनर के लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. देखने वाली बात ये होगी कि शो के टॉप पांच में कौन जाता है और किसके नाम इस सीजन की ट्रॉफी होती है? अब इसका पता शो के फिनाले में ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Shiv Thakare के मुंबई वाले घर में लगी आग, फैंस को हुई टेंशन
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines