Bigg Boss 18 Prize Money Karanveer: बिग बॉस 18 जीतने के बाद करणवीर मेहरा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। करणवीर ने शो का खिताब अपने नाम कर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है। इससे पहले इसी साल खतरों के खिलाड़ी का खिताब भी करणवीर ने जीता था और दोनों शोज जीतने वाले वो पहले ऐसे कंटेस्टेंट रहे हैं जो एक ही साल में ऐसा कारनामा कर पाए हैं। अब करणवीर मेहरा ने बताया है कि वो शो के जीती हुई प्राइज मनी का क्या करेंगे।
बिग बॉस की प्राइज मनी का क्या करेंगे करणवीर?
बिग बॉस 18 की चमचमाती ट्रॉफी जीतने के बाद करणवीर मेहरा को 50 लाख रुपये मिले हैं। इतनी बड़ी राशि के बारे में जब करणवीर से हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वो इस अमाउंट का क्या करेंगे तो इस पर करणवीर ने कहा कि वो अपने स्टाफ के बच्चों को पढ़ाने के लिए इस प्राइज मनी का यूज करेंगे।
करणवीर ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने अभी अपने खतरों के खिलाड़ी 14 की प्राइज मनी भी नहीं कलेक्ट की है। इसलिए वो वाली राशि भी वो कलेक्ट करते इसी काम के लिए इस्तेमाल करेंगे।
करणवीर अपने पैसे कर देंगे दान
बिग बॉस तक के एक्स पर पोस्ट के मुताबिक करणवीर मेहरा ने मिड डे से बातचीत करते हुए कहा कि- ‘मैंने अभी तक अपने खतरों के खिलाड़ी के पैसे नहीं लिए हैं, लेकिन मेरी योजना है कि मैं अपने स्टाफ के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाऊं। ये कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं कुछ समय से सोच रहा था। मैं पहले ही कुछ हद तक ऐसा कर रहा हूं, लेकिन उनमें से कुछ और पढ़ाई करना चाहते हैं, तो मैं उनके लिए ये व्यवस्था करने की योजना बना रहा हूं।’
यह भी पढ़ें: Rozlyn Khan कौन हैं? जिन्होंने कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan पर लगाए सनसनीखेज आरोप
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
22 mins agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
7 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
9 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines