Bigg Boss 18 Eviction: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में पिछले हफ्ते नो एविक्शन से सभी कंटेस्टेंट सेफ हो गए। ऐसा पहली बार नहीं है बल्कि लगातार 2 बार से ऐसा होता आ रहा है। वहीं आज के प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क को दिखाया गया है, जो बहुत ही शॉकिंग हैं। वहीं इस बार जो लोग नॉमिनेट हुए हैं उनके नाम भी सामने आ गए हैं, तो चलिए गेम में परफॉर्मेंस के आधार पर ये जान लेते हैं कि किसका सफर इस बार खत्म होने वाला है।
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आज के एपिसोड में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि 6 नाम हैं।
1. दिग्विजय राठी
2. चाहत पांडेय
3. तजिंदर बग्गा
4. इडिन रोज
5. विवियन डीसेना
6. करणवीर मेहरा
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में कब-कब एक्सपोज हुए रिश्ते? दोस्तों ने उतारा पीठ में खंजर
नॉमिनेट कंटेस्टेंट में कमजोर कड़ी कौन
अब आपने नॉमिनेट कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट तो देख ही ली है। ऐसे में अंदाजा तो लग ही गया होगा कि अब इनमें से कौन है जो बाहर हो सकता है। लिस्ट में दिए गए नाम में 4 नाम तो ऐसे हैं जिनके बेघर होने पर शो को मसाला मिलना ही बंद हो जाएगा। साथ ही शो की बढ़ती टीआरपी एक बार फिर से जमीन पर आ जाएगी। लिस्ट में सिर्फ 2 ऐसे नाम हैं जो सबसे कमजोर हैं।
पहला नाम कौन जो हो सकता है बेघर
इस लिस्ट में पहला नाम इडिन रोज का है जो सबसे कमजोर है। वो घर में अपने गेम खेलती नजर ही नहीं आ रहीं। उनके पास खुद के कोई मुद्दे होते ही नहीं हैं। दूसरों के मुद्दों में जबरन घुस वो लाइमलाइट बटोरने में लगी रहती हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो इस बार घर से बेघर होने की प्रबल दावेदार हैं। फराह की अदालत में इडिन की क्लास लगाई है। उन्होंने ये भी कहा कि इडिन घर में अपने दम पर नहीं खेल रहीं बल्कि दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर आगे बढ़ रही हैं।
दूसरा नाम कौन
हालांकि तजिंदर बग्गा का नाम भी इस लिस्ट में है जो घर से बेघर हो सकते हैं। अब आप ये तो समझ ही गए होंगे कि बाकी सभी नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट तजिंदर से आगे हैं। वो एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्हें लेकर ये सवाल भी उठ रहा है कि वो इतना आगे कैसे पहुंच गए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा घर से बेघर होने के चांस इडिन रोज के ही लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra का कॉमेडी अवतार, Bigg Boss 18 में कब-किन साथियों की उतारी नकल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines