Bigg Boss 18 Teaser Release Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। शो की प्रीमियर डेट भले ही सामने न आई हो लेकिन माना जा रहा है कि 5 अक्टूबर से यह शो टीवी पर दस्तक देगा। कुछ वक्त पहले ही खबर आई थी कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस 18’ के लिए प्रोमो की शूटिंग शुरू कर दी है। अब खबर है कि मेकर्स बज बनाने के लिए शो का फर्स्ट टीजर रिलीज करने जा रहे हैं। जी हां, सही सुना आपने सलमान खान के शो का फर्स्ट टीजर कब रिलीज होगा इस पर अपडेट आ गया है। इस खबर से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी हैं। शो में कौन-कौन से सेलेब्स हिस्सा लेंगे इस पर भी लगातार अपडेट आ रहे हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम पर भी ऑफिशियली पुष्टि नहीं की गई है। अब शो के फर्स्ट टीजर के साथ-साथ थीम और कॉन्सेप्ट पर भी अपडेट आ गया है।
कब रिलीज होगा फर्स्ट टीजर?
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसी को देखते हुए मेकर्स ने फैसला किया है कि वो शो का फर्स्ट टीजर जल्द जारी करने के मूड में हैं। biggboss.tazakhabar की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ‘बिग बॉस 18’ का फर्स्ट टीजर इसी हफ्ते रिलीज हो सकता है।
टीजर रिलीज के साथ ही शो की थीम पर भी हिंट मिल जाएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से टीजर रिलीज पर ऑफिशियली पुष्टि होना बाकी है।
यह भी पढ़ें: हार्दिक-जैस्मीन के डेटिंग रूमर्स से टूटा Natasa का दिल, क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा-वफादारी पीठ पीछे…
क्या होगा इस बार कॉन्सेप्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 18’ की थीम पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर पर बेस्ड होगी। वहीं कॉन्सेप्ट को टाइम ट्रैवल के आधार पर रखा जाएगा। इसके पीछे का मकसद शो के एक्स कंटेस्टेंट्स का वापस आना, पुराने फेमस पलों और टास्क को दिखाना होगा।
इसके जरिए फैंस बिग बॉस के पुराने यादगार पलों को दोबारा जी सकेंगे और अपनी यादें ताजा कर सकेंगे।
नए कंटेस्टेंट्स के साथ पुराने भी
सलमान खान के शो को लेकर यह भी अपडेट है कि इस बार मेकर्स नए चेहरों के साथ कुछ पुराने यादगार चेहरों को भी शामिल करेंगे। इसमें एक नाम ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी का भी आ रहा है। वहीं नए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में राज कुंद्रा, फैसल शेख, सुनील कुमार, सुरभि ज्योति, अंजलि आनंद, मीरा देओस्थले, धीरज धूपर, डॉली चायवाला और जान खान के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि इन सेलेब्स के नामों की ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines