हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बेघर होते ही Shrutika को इस बात का बेहद अफसोस, बोलीं-काश मैं बदल सकती फैसला

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से बाहर आते ही श्रुतिका ने एविक्शन इंटरव्यू में काफी कंटेस्टेंट्स की पोल खोली। साथ ही अपने सबसे बड़े अफसोस का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Interview

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से बाहर आते ही अब श्रुतिका ने अपने एविक्शन इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। अपनी जर्नी को लेकर श्रुतिका ने बात की और कहा कि यहां तक पहुंचना भी उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। इसके अलावा श्रुतिका ने अपने एक अफसोस का भी जिक्र किया जो उन्हें हमेशा रहेगा। श्रुतिका ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

दिग्विजय के एविक्शन का अफसोस

श्रुतिका ने बेघर होते ही अपने एविक्शन इंटरव्यू में कहा कि उन्हें एक बात का अफसोस आज तक है और उन्हें लगता है कि शायद उसी की वजह से वो घर से बेघर हुई हैं। श्रुतिका ने कहा कि दिग्विजय राठी के एविक्शन के मामले में उनके पास ऑप्शन था कि वो अपना फैसला बदल सकती हैं, लेकिन गुस्से में उन्होंने वैसा नहीं किया। श्रुतिका ने कहा कि वो चाहतीं तो दिग्विजय की रैंकिंग में सुधार कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इसी बात का अफसोस उन्हें हमेशा रहेगा।

‘मुझे कर्मा मिला, काश मैं…’

इसके अलावा श्रुतिका ने कहा कि दिग्विजय को उन्होंने सिर्फ रैंक दिया था, उन्हें वोट आउट करके निकालने का फैसला बाकी घरवालों का था। 8 लोगों ने दिग्विजय के खिलाफ वोट किया था, लेकिन उनके एविक्शन को लेकर सिर्फ उन्हीं को ब्लेम किया गया। हालांकि श्रुतिका ने इसके बाद कहा कि शायद दिग्विजय को ना बचाने के उनके फैसले की वजह से ही उन्हें कर्मा मिला है और वो फिनाले से सिर्फ 1 हफ्ते पहले आउट हो गई हैं।

विज्ञापन

श्रुतिका ने चुम-करणवीर पर क्या कहा?

श्रुतिका ने करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच के रिश्ते को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा, ‘पहले मुझे लगा था कि शायद दोनों एक-दूसरे के प्रति थोड़ा सेल्फिश हो रहे हैं, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत केयर करते हैं। हालांकि, उनका लव रिलेशनशिप नहीं है।’ करणवीर के बारे में श्रुतिका ने ये भी कहा कि वो बहुत जल्दी माफ कर देते हैं और उनका आपस में एक ‘टॉम और जेरी’ जैसा रिश्ता था, जिसमें दोनों एक-दूसरे से मस्ती करते रहते थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Shrutika ने Chum-Karan को किया एक्सपोज, कर दिए 5 बड़े खुलासे!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola