Shilpa Shirodkar Eviction Interview: बिग बॉस 18 का फिनाले वीक चल रहा है। घर में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। बीते एपिसोड में शिल्पा शिरोडकर का सफर शो से खत्म हो गया। उनके एविक्शन से जहां फैंस को झटका लगा है, वहीं खुद शिल्पा भी अपने एविक्शन से खुश नहीं हैं। खैर बिग बॉस 18 से बाहर आ चुकीं शिल्पा ने अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील किए हैं। इसके अलावा विवियन डीसेना के साथ अपने बॉन्ड पर काफी सारी बातें की हैं। बता दें शिल्पा के एविक्शन से विवियन काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने ये भी एक्सेप्ट किया था कि शो के दौरान उन्होंने शिल्पा को काफी कुछ बुरा बोला था जिसका उन्हें गिल्ट है।
करण ने हमेशा निभाई दोस्ती
टेली टॉकीज को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिरोडकर ने विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के साथ अपने बॉन्ड को लेकर बात की। शिल्पा ने कहा, ‘करण ने मेरा हमेशा साथ दिया है। हर वीकेंड का वार में करण को सब कहते थे कि वो मुझसे दोस्ती तोड़ दे। मैं उसे धोखा दे रही हूं लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह मजबूती के साथ मेरे साथ खड़ा रहा और उसने अपनी दोस्ती निभाई।’
विवियन के साथ बना पहला रिश्ता
विवियन के साथ अपने बॉन्ड पर बात करते हुए शिल्पा ने कहा, ‘बिग बॉस 18 में मेरा पहला रिश्ता विवियन के साथ बना था। मुझे ऐसा लगता है कि जब से उसने अविनाश मिश्रा के साथ दोस्ती की और उनका अलग ग्रुप बना उसके बाद से विवियन के दिमाग में शायद अविनाश ने डाला होगा या मुझे नहीं पता लेकिन अविनाश ने कहा था कि विवियन को वह समझाता था कि उसके लिए क्या सही है और क्या नहीं।’
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar ने 2 कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास, बोलीं- जिंदगी में कभी नहीं मिलूंगी
दोस्ती पर किया शॉकिंग खुलासा
शिल्पा ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि विवियन भी अविनाश की बातों में आने लगा था इसलिए उसका रिएक्शन मेरी तरफ चेंज होने लगा था। उसी दौरान विवियन की वाइफ नूरन अली आईं और मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा था। इसके बाद विवियन मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे क्लियरिटी की बात की।’
अविनाश को थी इनसिक्योरिटी?
शिल्पा शिरोडकर ने ये भी बताया कि अविनाश मिश्रा को उनके, करण और विवियन के कनेक्शन से काफी इनसिक्योरिटी थी। उन्हें लगता था कि हर वीकेंड का वार में सिर्फ इन्हीं तीनों के बारे में बातें हो रही हैं। इसके बाद अविनाश ने अपनी गेम में बदलाव किया और विवियन इसे देख नहीं पा रहे थे। इस दौरान शिल्पा ने अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट्स भी बताए। शिल्पा ने कहा कि उनके हिसाब से टॉप 3 में करण, विवियन और चुम दरांग को होना चाहिए।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines