Bigg Boss 18: टीवी का मशहूर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 अपने पहले ‘वीकेंड का वार’ के करीब है। शो में पहले ही नॉमिनेशन टास्क होगा और शो के पहले ही हफ्ते घर से किसका पत्ता कटेगा ये पता लगेगा, लेकिन बिग बॉस का पहला ‘वीकेंड का वार’ बेहद धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि सलमान खान के इस शो में सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि कई सितारे नजर आएंगी और लाफ्टर सेफ संग महफिल सजेगी।
सितारों के साथ होगी बिग बॉस की रात
हाल ही में बिग बॉस 18 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस के घर में ना सिर्फ सलमान खान बल्कि फेमस एक्ट्रेस मल्लिका शेहरावत, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी नजर आने वाले हैं। इससे साफ है कि ‘टाइम का तांडव’ तो होगा लेकिन सितारों के साथ होगा। इसके अलावा बिग बॉस 18 के घर में लाफ्टर शेफ के सितारे भी नजर आने वाले हैं।
यूजर्स को लगा मजेदार
इसके मतलब साफ है कि बिग बॉस के घर में पहले ही ‘वीकेंड के वार’ में कुछ तो धमाकेदार होने वाला है। शो के इस प्रोमो वीडियो पर यूजर्स ने भी अपनी राय दी है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि इस बार तो पहले ही हफ्ते में मजा आ जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि वाह क्या बात है। तीसरे यूजर ने कहा कि प्रोमो इतना जबरदस्त है तो एपिसोड तो बवाल काट देगा। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
नॉमिनेशन में पांच नाम
गौरतलब है कि शो के पहले ही नॉमिनेशन में पांच कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें मुस्कान, करणवीर मेहरा, चाहत पांडे, अविनाश और गुणरत्न का नाम शामिल है। हालांकि इन पांचों को लेकर कहा जा रहा है कि शो के पहले ही हफ्ते मुस्कान को लेकर कहा जा रहा है कि वो शो से बाहर हो सकती हैं क्योंकि पूरे हफ्ते में उनका कोई गेम देखने को नहीं मिला है।
‘टाइम का तांडव’
इसके साथ ही अगर शो की बात करें तो घर में माहौल बनना शुरू हो गया है और सभी एक-दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। शो के नॉमिनेशन में जो हुआ सो हुआ, लेकिन इस नॉमिनेशन का असर किस पर पड़ेगा अब ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा क्योंकि ‘टाइम का तांडव’ है, तो कुछ ना कुछ तो बवाल होना लाजिमी है।
यह भी पढ़ें- Taapsee Pannu को देख SRK ने किया ये काम? एक्ट्रेस भी हुई हैरान, क्या है ये किस्सा?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines