हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18: नए टाइम गॉड बने Rajat Dalal, आखिर कौन है घर का असली मास्टरमाइंड?

Bigg Boss 18: टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस में नए टाइम गॉड को लेकर घरवाले खूब मेहनत कर रहे थे। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार रजत दलाल को घर का नया टाइम गॉड बनाया गया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी…

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में इन दिनों खूब मसाला देखने को मिल रहा है। घर में टाइम गॉड बनने के लिए हर कंटेस्टेंट पूरे दांव से गेम को खेल रहा है। आज शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया था, जिसमें टाइम गॉड के लिए घरवाले टास्क खेलते नजर आए। करण वीर मेहरा और रजत दलाल के बीच इस दौरान जमकर गेम देखने को मिला। अब फैंस यही सोच रहे हैं कि इस बार कौन शो का नया टाइम गॉड बनेगा? तो आइए जानते हैं…

कौन है शो का नया टाइम गॉड?

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स पेज पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट की मानें तो इस बार शो में रजत दलाल को नया टाइम गॉड चुना गया है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि इस पोस्ट को 42.5K लोगों ने देखा। साथ ही कुछ यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

Rajat Dalal

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या कोई बताएगा कि सच क्या है? दूसरे यूजर ने लिखा कि यार ये क्या रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या सच में रजत को नया टाइम गॉड बनाया गया है। एक और यूजर ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है, तो बहुत अच्छा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब तो मिठाई बटेंगी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

घर का मास्टरमाइंड कौन?

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और भी पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें घर के मास्टरमाइंड का जिक्र किया गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पेज पर इसकी जानकारी दी गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि रजत दलाल ने साबित कर दिया है कि वो ही घर के असली मास्टरमाइंड हैं।

बेहद कमाल का गेम खेल रहे

पोस्ट में लिखा गया कि उन्होंने कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, ईशा सिंह और यामिनी मल्होत्राको सेफ किया। रजत दलाल इस वक्त बिग बॉस के घर में जमकर बवाल मचा रहे हैं और लोगों को उनका गें खूब पसंद भी आ रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या वो शो के विनर बनेंगे ये नहीं। बिग बॉस के घर में इस वक्त कई लोग कमाल का गेम खेल रहे हैं। ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनके फेवरेट ही गेम जीतें।

यह भी पढ़ें- लग्जरी कारें, लैविश बंगला, 300 करोड़ की नेटवर्थ… किसी ‘महारानी’ से कम नहीं बॉलीवुड की इस हसीना की लाइफ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें