Bigg Boss 18 Promo Release: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कल रविवार को कलर्स टीवी पर रात 9 बजे शो का प्रीमियर होना है। ऐसे में मेकर्स नए-नए प्रोमो वीडियो रिलीज करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस की तरफ से एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें घर के अंदर होने वाले बदलावों को बताया गया है।
जाहिर है कि मेकर्स ने पहले ही ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो जारी करते हुए बता दिया था कि इस बार घर में टाइम का तांडव होगा। बिग बॉस घर में आने वाले कंटेस्टेंट का फ्यूचर बताएंगे। इसके बाद से फैंस काफी कन्फ्यूज थे कि इस बार शो में क्या कुछ देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं…
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो जारी
बिग बॉस मेकर्स ने कुछ घंटे पहले ही ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घर का एक-एक कोना रिवील किया गया है। वहीं बैकग्राउंड में आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें बताया गया है कि इस बार बिग बॉस के घर में क्या-क्या बदलाव होंगे और क्या कुछ नया दिखाई देगा।
प्रोमो की शुरुआत होती है, ‘इस घर में समय का पता नहीं चलेगा। घड़ी तो अंदर है नहीं, लेकिन हर वक्त आपका समय कैसे बदलेगा ये बिग बॉस आपको समझाएंगे क्योंकि शुरू होने वाला है टाइम का तांडव।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में ‘वैम्पायर’ की एंट्री, कभी ‘किन्नर’ से रचाई शादी, कभी दिखाया इश्क का जुनून
इस बार क्या-क्या होंगे बदलाव
‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो में आगे गार्डन एरिया से लेकर किचन, लिविंग रूम, बेडरूम, स्वीमिंग पूल एरिया और जेल तक की झलक दिखाई गई है। जाहिर है कि बिग बॉस के कई सीजन में पहले भी जेल वाला कॉन्सेप्ट देखने को मिला है। घर के कोने-कोने की झलक को दिखाते हुए ही बताया गया है कि ‘इस बार बिग बॉस हाउस में गार्डन एरिया वक्त-वक्त पर नई कहानियां लिखेगा। हर शीशे में घरवालों का फ्यूचर दिखाई देगा। यही नहीं जब कोई कंटेस्टेंट चाल चलेगा तो बिग बॉस का घर अपना रंग बदलेगा।’
प्रोमो में घर के अंदर की कहानी को बताते हुए बताया गया है कि ‘घर के अंदर का हर रास्ता घरवालों का वक्त बदल सकता है। लिविंग एरिया में उनका वक्त रुक सकता है। किचन का राशन बिग बॉस की मर्जी से आएगा। वहीं कंटेस्टेंट्स पर बिग बॉस की नजरें हर वक्त रहेंगी। बिग बॉस के इतिहास में इस बार घरवालों का कल लिखा जाएगा क्योंकि टाइम के तांडव से इस बार कोई नहीं बच पाएगा।’
यहां देखें प्रोमो वीडियो
बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ में आने वाले कंटेस्टेंट्स के शॉर्ट प्रोमो भी जारी किए जा चुके हैं। मेकर्स ने अब तक 4 लोगों के प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें पहली कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर का नाम सामने आया है। दूसरे कंटेस्टेंट शहजादा धामी, तीसरी कंटेस्टेंट चाहत पांडे और चौथे कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्टर विवियन डीसेना का नाम सामने आया है। आने वाले वक्त में कुछ और नए चेहरों की झलक देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines