Karanveer Mehra On Vivian Dsena: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अब खत्म हो चुका है लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को अब तक माफ नहीं कर पाए हैं। हाल ही में शो के रनर अप रहे विवियन डीसेना ने एक ग्रैंड पार्टी थ्रो की थी, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया था लेकिन यहां ना तो करणवीर मेहरा नजर आए थे और ना ही उनके ग्रुप का कोई भी मेंबर दिखा था। अब करणवीर ने इसी पर अपना रिएक्शन दे दिया है। ‘शुद्ध मनोरंजन’ यूट्यूब चैनल से बात करते हुए करणवीर मेहरा ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं?
विवियन की पार्टी पर करणवीर का रिएक्शन
विवियन डीसेना की पार्टी को लेकर करणवीर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सही है भाई, अगर विवियन बुला लेते तो चले जाते अब नहीं बुलाया तो कोई दिक्कत नहीं है। शो की ट्रॉफी तो किसी एक को ही जीतनी थी। जाहिर सी बात है अगर एक ने जीती है तो दूसरे को तो बुरा लगना ही था। इतना ही नहीं, करणवीर ने आगे कहा कि अगर मैं पार्टी करूंगा तो सभी को जरूर बुलाऊंगा। आप भी आना प्लीज। मेरा दिल बड़ा तो बड़ा है।
विवियन की पार्टी पर चुम का रिएक्शन
सिर्फ करणवीर ही नहीं, बल्कि इस मामले पर चुम से भी उनका रिएक्शन लिया गया। बुधवार को चुम दरांग पैपराजी के सामने स्पॉट हुईं, यहां उनसे पूछा गया कि चुम आप विवियन की पार्टी में नजर नहीं आईं। इस पर चुम ने कहा कि विवियन बुलाते तभी तो वो नजर आतीं। चुम का कहना था कि विवियन ने उन्हें भी नहीं बुलाया क्योंकि वो अलग टीम से थीं। चुम के इस जवाब पर पैपराजी ने कहा कि वो विवियन से इस बारे में सवाल जरूर करेंगे, जिस पर चुम ने कहा कि नहीं कोई बात नहीं, अब क्या कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने Karanveer Mehra को दी धमकी, ‘दलाल’ शब्द का यूज करने पर भड़के
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines