Bigg Boss 18 Finale: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 पिछले तीन महीने से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। आज शो का फिनाले है। कुछ घंटों में पता चल जाएगा कि जनता ने किसे अपना विनर बनाया है? फिनाले में 6 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई है। विवियन डीसेना की बात करें तो उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विक्की जैन आए थे। इसके अलावा उन्हें एमसी स्टैन और मुनव्वर फारूकी भी सपोर्ट कर रहे हैं। उनकी बिग बॉस जर्नी देखने के बाद भी फैंस भर-भरकर वोट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि विवियन डीसेना की जर्नी कैसी रही है और उनके शो जीतने के कितने चांस हो सकते हैं?
विवियन डीसेना की जर्नी
विवियन डीसेना को शुरुआत से बिग बॉस 18 का लाडला कहा जा रहा है। मेकर्स ने शुरुआत से विवियन की तरफ अपनी बायसनेस दिखाई है, जिसके चलते कई बार उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया है। विवियन की जर्नी पर बात करें तो जब वह घर में आए थे, तब फुल स्वैग में दिखे थे लेकिन कुछ वक्त के बाद विवियन गेम में कहीं ना कहीं खोते दिखाई दिए।
दिल से खेलते आए नजर
विवियन डीसेना का गेम देखकर एक बात तो साफ है कि वह दिमाग से नहीं दिल से खेलते नजर आए हैं। अपने रिश्तों में उन्होंने हमेशा से क्लियरिटी रखी है। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि बिग बॉस के घर में विवियन सिर्फ कॉफी और अपनी पर्सनैलिटी को पॉजीटिव बनाकर रखने के लिए जाने जाएंगे। कई बार वह अविनाश मिश्रा की शैडो बने नजर आए हैं।
विवियन के जीतने के कितने चांस?
खैर वोटिंग लाइन बंद हो चुकी हैं और वोटिंग ट्रेंड्स भी सामने आने लगे हैं। फैन पेज ‘बिग बॉस 18’ के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक रजत दलाल का नाम सबसे ऊपर है। वहीं विवियन डीसेना दूसरे नंबर पर आए हैं। हालांकि इनमें बदलाव के पूरे चांस हैं। अब देखना होगा कि विवियन डीसेना बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीत पाएंगे या नहीं।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines